फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thama Official Teaser Fans Reaction Praise Nawazuddin Siddiqui Ayushmann Khurrana Rashmika Mandana

Thama Teaser Reaction: नवाज ने छीन ली आयुष्मान से लाइमलाइट, ‘थामा’ का टीजर देखकर यूजर्स ने दिए अजब-गजब रिएक्शन

Tue, 19 Aug 2025 02:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 19 Aug 2025 02:37 PM IST
सार

मंगलवार को आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘थामा’ का टीजर रिलीज हुआ। फिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना हैं लेकिन टीजर देखने के बाद ऑडियंस सिर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी यानी नवाज की तारीफ कर रही है। जानिए, फिल्म ‘थामा’ के टीजर में नवाज के अंदाज में क्यों फिदा हुए फैंस?

विज्ञापन
Thama Official Teaser Fans Reaction Praise Nawazuddin Siddiqui Ayushmann Khurrana Rashmika Mandana
'थामा' के टीजर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : यूट्यूब- Maddock Films

विस्तार

‘थामा’ के टीजर की शुरुआत में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना अपने-अपने किरदारों में नजर आते हैं। परेश रावल और ‘पंचायत’ सीरीज फेम फैसल मलिक की झलक भी मिली। लेकिन इन एक्टर्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हो रही है। वह टीजर में चंद मिनट के लिए नजर आते हैं लेकिन अपनी डायलाॅग डिलवरी, लुक से फैंस को अपना मुरीद बना लेते हैं। ‘थामा’ के टीजर और नवाजुद्दीन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या रिएक्शन दिए? जानिए। 

विज्ञापन

Thama Official Teaser Fans Reaction Praise Nawazuddin Siddiqui Ayushmann Khurrana Rashmika Mandana
'थामा' - फोटो : यूट्यूब- Maddock Films

यूजर्स बोले- ‘नवाज की डायलॉग टाइमिंग कमाल की है'
‘थामा’ के टीजर में जब रश्मिका और आयुष्मान के किरदारों के बीच रोमांस शुरू होता है तो वैंपायर बने नवाज कहते हैं, ‘अरे, रुक क्यों गए? पिछले 75 साल से रोमांस नहीं देखा।’ और वह अजीब से हंसी हंसते हैं। इसके बाद हवा में उड़ते हुए दिखते हैं। नवाज के चंद मिनट के इस सीन में ही वह अपनी एक्टिंग का कायल सोशल मीडिया यूजर्स को बना देते हैं। एक यूजर नवाज के लिए लिखता है, ‘नवाज की डायलॉग टाइमिंग कमाल की है।’ एक अन्य यूजर ने टीजर पर कमेंट किया, ‘मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी को वैंपायर के रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हूं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखकर मजा आ गया।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Thama Teaser: घंटेभर में मिले 7 लाख व्यूज, डांस फ्लोर पर लौटीं मलाइका, टीजर में 'पंचायत’ के इस एक्टर की झलक 

‘पंचायत’ के प्रदलाद चाचा को देखकर हैरानी 
फिल्म ‘थामा’ के टीजर में सीरीज ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक भी नजर आए। वह ‘पंचायत’ सीरीज में प्रहलाद चाचा का रोल करते हैं। उनका एक झलक टीजर में मिलती है। यह देखकर यूजर ने लिखा, ‘अरे, प्रदलाद चाचा यहां क्या कर रहे हैं?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये प्रहलाद चाचा हैं क्या?’ अब दर्शकों को यह भी जानना है कि फिल्म में उनका और परेश रावल का रोल क्या है? 

एक वैंपायर की लव स्टोरी है ‘थामा’ 
फिल्म ‘थामा’ की कहानी की बात करें तो इसमें एक वैेंपायर की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। फिल्म में आयुष्मान, रश्मिका मंदाना वैंपायर के रोल में नजर आएंगे। मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की इस फिल्म में दर्शकों को ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया’ जैसे कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed