फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thama Teaser: Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Nawazuddin Siddiqui Paresh Rawal Dinesh Vijan Maddock Films

Thama Teaser: घंटेभर में मिले 7 लाख व्यूज, डांस फ्लोर पर लौटीं मलाइका, टीजर में 'पंचायत’ के इस एक्टर की झलक

Tue, 19 Aug 2025 11:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Aug 2025 11:18 AM IST
सार

Thama Teaser Out: दिनेश विजन की अगली फिल्म है 'थामा'। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। आज मंगलवार को फिल्म का टीजर जारी हुआ है।

विज्ञापन
Thama Teaser: Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Nawazuddin Siddiqui Paresh Rawal Dinesh Vijan Maddock Films
'थामा' - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स की फिल्में 'स्त्री' और 'स्त्री 2' जबर्दस्त हिट रही हैं। अब इस यूनिवर्स की अगली फिल्म आ रही है, जिसका नाम है 'थामा'। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म से दोनों के फर्स्ट लुक पहले ही रिवील हो चुके हैं। आज इसका टीजर भी सामने आ गया है। जानते हैं कैसा है टीजर?

विज्ञापन

Thama Teaser: Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Nawazuddin Siddiqui Paresh Rawal Dinesh Vijan Maddock Films
'थामा' - फोटो : Youtube: Maddock

मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी है 'थामा'
मैडॉक फिल्म के यूट्यूब चैनल से फिल्म 'थामा' का टीजर जारी किया गया है। 'थामा' दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी है फिल्म है। टीजर की शुरुआत में आयुष्मान खुराना और रश्मिका को जंगल में दिखाया गया है। सवाल सुनाई देता है, 'रह पाओगी मेरे बिना? 100 साल तक'। जवाब मिलता है, '100 साल तो क्या, एक पल के लिए भी नहीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thama Teaser: Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Nawazuddin Siddiqui Paresh Rawal Dinesh Vijan Maddock Films
'थामा' - फोटो : Youtube: Maddock

लव स्टोरी के साथ खूनी खेल!
इसके बाद जैसा कि हर लव स्टोरी में होता है, टीजर में रश्मिका-आयुष्मान की प्रेम कहानी के बीच भी कुछ मुसीबतें आती हैं, जिनमें हॉरर भी शामिल है। जंगल में जानवरों के साथ आयुष्मान दो-दो हाथ करते हैं। फिल्म लव स्टोरी है, लेकिन इसमें प्यार के साथ खूनी खेल भी है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी आदित्य सरपोतदर ने संभाली है। मैडॉक फिल्म्स ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर टीजर की जानकारी दी है। इसके साथ लिखा है, 'ना डर कभी इतना शक्तिशाली था और ना प्यार कभी इतना खूनी'!
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


विज्ञापन

Thama Teaser: Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Nawazuddin Siddiqui Paresh Rawal Dinesh Vijan Maddock Films
'थामा' - फोटो : Youtube: Maddock

मलाइका का आइटम नंबर, 'पंचायत' के प्रहलाद चा भी दिखे
फिल्म 'थामा' का टीजर करीब 1 मिनट 49 सेकेंड का है। काफी दिलचस्प है। इस फिल्म के टीजर में मलाइका अरोड़ा की भी डांस करते हुए झलक है, यानी फिल्म में दर्शकों को उनका आइटम नंबर देखने को मिलेगा। इसके अलावा 'पंचायत' सीरीज के प्रहलाद चा यानी एक्टर फैसल मलिक भी हैं। इनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे सितारे भी 'थामा' का हिस्सा हैं।

Thama Teaser: Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Nawazuddin Siddiqui Paresh Rawal Dinesh Vijan Maddock Films
'थामा' - फोटो : Youtube: Maddock

दिवाली पर दस्तक देगी 'थामा'
फिल्म 'थामा' के जरिए आयुष्मान खुराना करीब दो साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म के टीजर पर नेटिजन्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। घंटेभर में 'थामा' के टीजर को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'मैडॉक बॉलीवुड में राज कर रहा है। एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली है'। एक यूजर ने लिखा, 'करीब दो साल बाद थिएटर्स में आयुष्मान को देखने के लिए उत्साहित हैं'। यूजर्स टीजर को एक नंबर बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed