Thalapathy Vijay: GOAT के सेट पर किक स्कूटर चलाते दिखे दलपति विजय, रूस से सुपरस्टार का दिलचस्प वीडियो वायरल
तमिल सुपरस्टार दलपति विजय अपनी आगामी फिल्म ‘GOAT’ यानी ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। रूस में शूटिंग जारी है। इसी बीच अभिनेता का सेट से एक वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
विस्तार
तमिल सुपरस्टार दलपति विजय अपनी आगामी फिल्म ‘GOAT’ यानी ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है। इसी बीच सुपरस्टार का एक वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के सेट पर किक स्कूटर चलाते नजर आ रहे हैं।
रूस से विजय का दिलचस्प वीडियो वायरल
'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के सेट पर किक स्कूटर चलाते हुए दलपति विजय का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। फिल्म के निर्माताओं में से एक, ऐश्वर्या कल्पथी ने इसे कैप्शन दिया, 'आज दिन की शुरुआत कैसे हुई दलपति विजय सर।' वीडियो में विजय को आगामी फिल्म की लोकेशन पर किक स्कूटर आजमाते हुए मजे करते देखा जा सकता है। कलाकार और चालक दल रूस के एक कॉलेज परिसर में शूटिंग कर रहे हैं। वीडियो में विजय काले सूट में हमेशा की तरह बहुत आकर्षक लग रहे हैं।
Badshah-Arijit Singh: अरिजीत सिंह के सम्मान में झुके बादशाह, मंच पर छुए गायक के पैर, वीडियो वायरल
View this post on Instagram
GOAT में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे विजय
विजय ने भारत में अधिकांश शूटिंग के दौरान क्लीन शेव लुक अपनाया था। फिल्म में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई है, प्रत्येक किरदार की उम्र अलग-अलग है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म से विजय के किरदारों के लुक को उजागर करके उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। पोस्टर जारी होने के तुरंत बाद 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के हॉलीवुड फिल्म 'जेमिनी मैन' का रीमेक होने की अटकलें तेज हो गईं।
Chaitra Navratri 2024: भक्ति में डूबे सितारे, प्रशंसकों को दीं चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं
वेंकट प्रभु का बयान
2019 की हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म में विल स्मिथ मुख्य भूमिका में हैं और इसमें एक सेवानिवृत्त हत्यारे के संघर्ष को दर्शाया गया है, जो खुद के एक युवा, मजबूत और तेज क्लोन द्वारा सताया जाता है। हालांकि, निर्देशक वेंकट प्रभु ने यह पुष्टि करके सभी अफवाहों को खारिज कर दिया कि फिल्म रीमेक नहीं है। विजय के दोहरे अवतार के विवरण पर चर्चा करने से इनकार करते हुए वेंकट ने पहले संवाददाताओं से कहा, 'यह एक मूल स्क्रिप्ट है।' द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। रूस शेड्यूल के बाद, निर्माता फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर ध्यान केंद्रित करेंगे।