फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   teri baaton mein aisa uljha jiya actor Shahid Kapoor Likes To Experiment With His Looks as per report

Shahid Kapoor: अलग-अलग किरदारों के साथ खुद को भी बदलना पसंद करते हैं शाहिद, लुक को लेकर रहते हैं सर्तक

Fri, 09 Feb 2024 04:05 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 09 Feb 2024 04:05 PM IST
सार

शाहिद ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने लुक को लेकर बात की। इसके साथ, उन्होंने बताया कि उन्हें अपने लुक में बदलाव करना पसंद है।

विज्ञापन
teri baaton mein aisa uljha jiya actor Shahid Kapoor Likes To Experiment With His Looks as per report
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में उलझा जिया' आखिरकार आज रिलीज हो गई है। अभिनेता ने लंबे समय के बाद अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं। शाहिद की रोमेंटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही हैं। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर समीक्षकों और दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। शाहिद ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने लुक को लेकर बात की। इसके साथ, उन्होंने बताया कि उन्हें अपने लुक में बदलाव करना पसंद है।
विज्ञापन


नए लुक में दिखना पसंद करते हैं शाहिद 
शाहिद ने कहा, 'मैं एक अभिनेता हूं। मैं यहां वह करने आया हूं, जिस भूमिका के लिए मेरे फैंस मुझसे अपेक्षा करते हैं। कुछ अभिनेता ऐसे होते हैं, जो खुद से कुछ ज्यादा ही प्यार करते हैं। फिर चाहे वे कोई भी किरदार निभाएं, वे एक जैसे दिखना पसंद करते हैं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं। मुझे खुद को बदलना पसंद है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mona Singh: 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अपना वेतन सुन हैरान रह गई थीं मोना सिंह, बोलीं- मैं बुरी तरह रो रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन


'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बारे में 
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक लव स्टोरी पर आधारित है। कृति ने एक रोबोट सिफरा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में एक खूबसूरत और असंभव सी प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में कृति सेनन और शाहिद कपूर पहली बार साथ काम किया है। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आए हैं।

'देवा' में नजर आएंगे शाहिद 
शाहिद की आगामी प्रोजेक्ट की बात करें, तो वे फिल्म 'देवा' में नजर आएंगे। अभिनेता ने पिछले साल दशहरा के अवसर पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की थी, जिसके साथ उन्होंने फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फर्स्ट लुक में शाहिद हाथ में बंदूक पकड़े हुए नजर आए थे। वहीं, शाहिद ने बताया था कि उनकी यह फिल्म दशहरा 2024 में रिलीज होगी। 'देवा' में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Salaar: अब हिंदी में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार प्रभास की 'सलार', इस दिन डिज्नी+हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed