फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Telugu Superstar Balakrishna slaps a man while campaigning for bi-elections

तेलुगु सुपरस्टार ने फैन को जड़ा थप्पड़, नॉर्थ इंडिया में भी है जबरदस्त फैन फॉलोइंग

Thu, 17 Aug 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 17 Aug 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
Telugu Superstar Balakrishna slaps a man while campaigning for bi-elections
बालाकृष्ण भतीजे एनटीआर जूनियर के साथ - फोटो : Yadtek
तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार नंदामुरी बालाकृष्ण ने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। वो चुनाव प्रचार के लिए नंदयाल पहुंचे थे। भीड़ ज्यादा हो जाने की वजह से व्यक्ति उनकी तरफ बढ़ता रहा, और रोकने के बावजूद न रुकने पर बालाकृष्ण के गुस्से का शिकार हो गया।
विज्ञापन


तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार के तौर पर मशहूर नंदामुरी बालाकृष्ण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके एनटी रामाराव के बेटे हैं। एनटी रामाराव को दुनिया एनटीआर के नाम से जानती है। वो आंध्र प्रदेश के पहले सुपरस्टार होने की हैसियत रखते हैं, जो 3 बार मुख्यमंत्री रहे। खुद बालाकृष्ण आंध्र प्रदेश के बाहर भी खासे मशहूर है। उत्तर भारत में लोग उन्हें सिम्हा, पांडुरंगा, मित्रुडु जैसी फिल्म के जरिए जानते हैं। उनके भतीजे एनटीआर जूनियर भी दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत में भी पहचाने जाते हैं।
विज्ञापन


वैसे, खुद बालाकृष्ण भी तेलुगु देशम पार्टी के विधायक हैं और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की हिंदूपुर सीट से एमएलए हैं। वो यहां उप चुनाव में पार्टी कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार करने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इस सीट पर टीडीपी के भूमा नगी रेड्डी विधायक थे, जिनकी मृत्यु के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। टीडीपी ने उनके बेटे भूमा ब्रह्मनंदा रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने शिल्पा मोहन रेड्डी को मैदान में उतारा है। शिल्पा यहां से 2 बार पहले भी विधायक रह चुके हैं और मंत्री भी रहे हैं। बालाकृष्ण शिल्पा के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed