फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Telugu films actor Vijay Sai found dead in his apartment, suspicion of suicide

मृत पाए गए चर्चित अभिनेता विजय साई, आत्महत्या का संदेह

Mon, 11 Dec 2017 09:58 PM IST
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Updated Mon, 11 Dec 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Telugu films actor Vijay Sai found dead in his apartment, suspicion of suicide
Actor and Comedian Vijay Sai

तेलुगू फिल्मों के अभिनेता विजय साई हैदराबाद के युसूफगुडा इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर के. पुर्णाचंदेर ने बताया कि 35 वर्षीय अभिनेता ने कथित तौर पर अपने आवास पर सिलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि आपसी विवाद की वजह से विजय और उनकी पत्नी दोनों अलग-अलग रह रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हाल ही में विजय की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। विजय ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में साल 2001 में एंट्री ली थी। विजय ने बोम्मारिल्लू, अम्मायिलू अब्बायिलू जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उस वीडियो क्लिप की जांच कर रही है जिसके बारे में माना जा रहा है कि मृत्यु से पहले विजय ने इसे खुद रिकॉर्ड किया था। अभिनेता के निधन से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed