Kangana Ranaut: मानहानि केस में कंगना रणौत ने अदालत में दर्ज कराया अपना बयान, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई
कंगना जल्द ही तेजस नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगी। हाल ही में उनकी फिल्म चंद्रमुखी 2 रिलीज हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने गीतकार जावेद अख्तर की ओर से उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले के सिलसिले में बुधवार को अदालत के सामने अपना बयान दर्ज कराया।
बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत दर्ज किया गया, जिसके तहत आरोपी व्यक्ति उसके खिलाफ दिए गए सबूत के को लेकर अपनी बात रखता है। कैमरे के सामने यह कार्यवाही हुई। सुनवाई में शामिल हुए एक वकील के अनुसार कंगना ने टेलीविजन साक्षात्कार देने की बात स्वीकार की, जिसमें उन्होंने गीतकार के खिलाफ "कथित मानहानिकारक टिप्पणियां" की थीं।
Konkona Sen Sharma: पहली बार किसी सीक्वल में काम रही हैं कोंकणा, साझा किए 'मुंबई डायरीज सीजन 2' के अनुभव
अभिनेत्री की ओर से लिखित बयान दाखिल करने के लिए मामले को 31 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जावेद अख्तर ने 2020 में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद अभिनेत्री ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में बॉलीवुड 'मंडली' का जिक्र करते हुए उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे।
Devara: दो पार्ट्स में रिलीज होगी जूनियर एनटीआर- जान्हवी कपूर की 'देवरा', फिल्म निर्देशक ने किया खास एलान
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही तेजस नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगी। हाल ही में उनकी फिल्म चंद्रमुखी 2 रिलीज हुई है। हालांकि, दर्शकों पर यह फिल्म अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है। इसके अलावा कंगना इमरजेंसी में भी काम कर रही है। फिल्म देश में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। इसका निर्देशन भी वह खुद ही कर रही है।
Thalaivar 170: 'थलाइवर 170' में दमदार होगा रजनीकांत का किरदार, मेकर्स ने सुपरस्टार के लुक से उठाया पर्दा