फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   teaser of gul makai out on malala yousafzai birthday

मलाला के बर्थडे पर आया उनकी बायोपिक 'गुल मकई' का टीजर, दान में जाएगी फिल्म की कमाई

Thu, 12 Jul 2018 08:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
teaser of gul makai out on malala yousafzai birthday
गुल मकई

पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाली, नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई की बायोपिक गुल मकई का टीजर गुरुवार को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया में रिलीज हुआ। निर्देशक अमजद खान की फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन के बाद इसे साल के अंत तक रिलीज करने की तैयारियां हैं। 

विज्ञापन


फिल्म स्वात घाटी में तालिबानों के विरुद्ध मलाला के संघर्ष और स्कूल के दिनों की कहानी है। मलाला की पढ़ाई से नाराज तालिबानों ने उन्हें गोली मार दी थी। लंबे इलाज के बाद मलाला ठीक हुई और उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के समर्थन और तालिबान के विरुद्ध शांतिपूर्ण अभियान छेड़ा। 
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग कश्मीर और भुज में हुई। रीमा शेख गुल मकई में मलाला की भूमिका निभा रही हैं। दिव्या दत्ता उनकी मां बनी हैं। अतुल कुलकर्णी और स्वर्गीय ओम पुरी भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। अजमद खान ने कहा कि फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मलाला फंड में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए टीचर-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed