{"_id":"95783491a993fbc886b5c868af9d1d11","slug":"tarun-tejpal-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरुण तेजपाल का सेक्स कांड अब बड़े पर्दे पर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तरुण तेजपाल का सेक्स कांड अब बड़े पर्दे पर!
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Wed, 27 Nov 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल लाइफ में सनसनी फैलाने वाले स्केंडलों को बॉलीवुड सबसे पहले भुनाता है। अब बॉलीवुड में तरुण तेजपाल के सेक्स स्कैंडल को भुनाने की जुगत कर ली गई है।
विज्ञापन
तरुण तेजपाल जैसे हाई प्रोफाइल मामले में एक दिग्गज पत्रकार द्वारा उसकी महिला एम्प्लोई के यौन शोषण करने के आरोप ने सभी को चकित कर रखा है। मामले में तरुण तेजपाल फंसते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसी तमाम बुराइयों को उजागर करती एक फिल्म इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई थी। सुधीर मिश्रा निर्देशित फिल्म इंकार की कहानी कुछ-कुछ वैसी ही है जैसा तेजपाल मामले में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अब सुधीर मिश्रा इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। जाहिर है कि इस फिल्म को फायदा लेने के लिए री-रिलीज करने जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार फिल्म में कुछ नए बदलाव के साथ इसे देश भर में रिलीज करने की योजना है। जो बदलाव किए जाएंगे वह तेजपाल प्रकरण से मेल खाते होंगे।