फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tara sutaria veer pahariya together at mumbai airport video viral see netizens reaction

Viral Video: पहली बार साथ नजर आए तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया, हाल ही में जताया था एक-दूसरे के प्रति प्यार

Thu, 24 Jul 2025 02:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 24 Jul 2025 02:34 PM IST
सार

Veer Pahariya With Tara Sutaria: सोशल मीडिया पर 'मी एंड माइन' कमेंट के बाद पहली बार एक साथ दिखें वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया। जिससे इनके रिश्ते को लेकर नई अटकलें तेज हो गई हैं। 
 

विज्ञापन
tara sutaria veer pahariya together at mumbai airport video viral see netizens reaction
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया पिछले कुछ समय से डेटिंग की अफवाहों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं आज मुंबई एयरपोर्ट में दोनों को एक साथ देखा गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर नेटिजेंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
विज्ञापन

 

तारा और वीर का वायरल वीडियो
हाल ही में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच डेटिंग रूमर्स को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर आईं। लेकिन आज वीर और तारा का मुंबई एयरपोर्ट में एक साथ देखने के बाद उनके रिश्तें को लेकर कई अटकलें शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लेटेस्ट वीडियो में तारा और वीर दोनों सफेद रंग की ड्रेस में नजर आए। तारा सफेद को-ऑर्ड्स में कमाल की दिखीं, तो वहीं वीर बेज रंग की शर्ट और सफेद पैंट में बेहद हैंडसम दिखे। दोनों ने धूप का चश्मा पहना हुआ है, जिसमें दोनों स्टार्स स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। पैपराजी पेज ताहिर जासूस पर वीडियो शेयर किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


विज्ञापन
विज्ञापन

तारा और वीर का कमेंट हुआ वायरल
इस वीडियो से पहले तारा की पोस्ट पर वीर पहाड़िया के कमेंट और तारा के रिप्लाई ने यूजर्स का ध्यान खींचा था। तारा की इस तस्वीर में एपी ढिल्लों उनके साथ नजर आ रहे है। यह उनके गाने "तू ही ऐ चान्न, मेरी रात ऐ तू" की तस्वीर है। वीर ने तारा की इस तस्वीर पर एक स्टार और लाल दिल वाले इमोजी के साथ 'माई' पोस्ट किया था। वहीं तारा ने जवाब में लिखा, 'मेरा' और साथ ही लाल दिल वाला इमोजी बनाया।
विज्ञापन

यूजर्स के कमेंट्स
तारा और वीर को एक साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो मिनटों में वारयल हो गया। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार उसे वो मिला जिसकी वो हकदार थी', एक और यूजर ने लिखा, 'क्या वे एक साथ हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'पहाड़िया और सुतारिया- साथ ही लाल दिल वाले इमोजी बनाए।'

यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu 2: ‘हरि हर वीर मल्लु’ के दूसरे भाग के शीर्षक से उठा पर्दा, जानिए क्या है फिल्म का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed