तारा सुतारिया के खिलाफ चलाया गया नेगेटिव कैंपेन? अभिनेत्री ने लगाया एपी ढिल्लों से जबरदस्ती नाम जोड़ने का आरोप
Tara Sutaria Controversy: अभिनेत्री तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं वीडियोज के बाद एक्ट्रेस खुलकर सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अभिनेत्री का दावा है कि उनके खिलाफ पेड पीआर किया गया।
विस्तार
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया दावा
पूरा मामला तब सामने आया जब एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने दावा किया कि उसे तारा सुतारिया और मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों के खिलाफ वीडियो बनाने के लिए पैसे ऑफर किए गए थे। इस वीडियो को तारा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और साफ शब्दों में कहा कि यह सब एक पेड कैंपेन का हिस्सा है, जिसका मकसद उनके करियर और पर्सनल लाइफ को नुकसान पहुंचाना है।
विज्ञापन विज्ञापन
तारा ने वीडियो को किया साझा
तारा ने इशारों-इशारों में उन लोगों पर निशाना साधा, जो पर्दे के पीछे रहकर ऐसी साजिशें रचते हैं। उन्होंने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स और मीम पेजों को पहले से तय शब्द, कैप्शन और बातें भेजी गईं ताकि हर जगह एक जैसी नकारात्मक बातें फैलाई जा सकें। उनका यह भी कहना था कि यह कोई सामान्य आलोचना नहीं, बल्कि पूरी तरह प्लान की गई बदनाम करने की कोशिश है।
यह खबर भी पढ़ें: Khushi Mukherjee: कौन हैं खुशी मुखर्जी जिन्होंने सूर्यकुमार यादव पर लगाया आरोप? कई बार विवादों में रहीं
बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने किया समर्थन
इस पूरे विवाद में तारा को वीर का साथ मिला है। उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने सार्वजनिक तौर पर समर्थन जताते हुए कहा कि वह हर हाल में तारा के साथ खड़े हैं। वहीं, एपी ढिल्लों ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देकर यह संकेत दिया कि वह इन आरोपों को गंभीरता से नहीं ले रहे, लेकिन मामला जितना दिखता है, उससे कहीं ज्यादा गहरा है।
जिस इंफ्लुएंसर ने यह खुलासा किया, उसका कहना है कि कई अकाउंट्स पर एक जैसे कमेंट्स और आरोप नजर आ रहे थे। इससे साफ होता है कि यह सब अचानक नहीं, बल्कि रणनीति के तहत किया गया। इंफ्लुएंसर ने दावा किया कि इस मुहिम को बाहर से देखने पर ऐसा दिखाया गया जैसे निशाना एपी ढिल्लों हों, लेकिन असल में सबसे ज्यादा नुकसान तारा सुतारिया को पहुंचाने की कोशिश की गई।
वीडियो से मच गया था बवाल
यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब हाल ही में तारा और एपी ढिल्लों का एक वीडियो सिंगर के कॉन्सर्ट से वायरल हुआ था। उस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की गईं और कई तरह के कयास लगाए गए। अब तारा के इस बयान के बाद यह सवाल और मजबूत हो गया है कि क्या वाकई सेलेब्रिटीज के खिलाफ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुनियोजित कैंपेन चलाए जा रहे हैं।