फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apurva: फिल्म 'अपूर्वा' की शूटिंग हुई पूरी, निडर और साहसी महिला के किरदार में नजर आएंगी तारा सुतारिया

Fri, 30 Dec 2022 09:39 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
tara sutaria completed apurva film shooting makers shares pic with all cast crew
अपूर्वा की शूटिंग हुई पूरी - फोटो : insta

तारा सुतारिया उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली है। काफी समय से एक्ट्रेस आगामी फिल्म 'अपूर्वा' को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल आज उन्होंने अपनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। मेकर्स की तरफ से कास्ट और क्रू की पूरी टीम के साथ तस्वीरें साझा कर जानकारी दी गई है।

tara sutaria completed apurva film shooting makers shares pic with all cast crew
अपूर्वा की शूटिंग हुई पूरी - फोटो : insta

अपूर्वा की शूटिंग पूरी होने पर सिने स्टूडियोज की तरफ से तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "टीम वर्क सबसे अच्छा काम है। 2022 को एक उच्च नोट पर समाप्त किया जा रहा है, क्योंकि हम 'अपूर्वा' को पूरा कर रहे हैं। तस्वीरों में सभी को बेहद खुशी के साथ पोज करते देखा जा सकता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cine1 Studios (@cine1studios)

tara sutaria completed apurva film shooting makers shares pic with all cast crew
अपूर्वा कास्ट क्रू - फोटो : insta

निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित और स्टार स्टूडियो व मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो द्वारा निर्मित, 'अपूर्वा' में तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस अब तक का सबसे अलग किरदार निभाती नजर आएंगी। 'अपूर्वा' की पूरी कहानी एक महिला (तारा सुतारिया) के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में दर्शक तारा सुतारिया का नया अवतार देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
tara sutaria completed apurva film shooting makers shares pic with all cast crew
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

तारा सुतारिया खुद कहती हैं कि उनके लिए फिल्म 'अपूर्वा' बेहद खास है। फिल्म की घोषणा इसी साल 18 जुलाई को की गई थी और अभिनेत्री ने पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि वह इतनी मजबूत और शक्तिशाली युवा महिला की भूमिका निभाने के लिए बहुत सम्मानित और रोमांचित हैं। इसी साल तारा सुतारिया फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आईं थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिलहाल उम्मीद है कि 'अपूर्वा' से तारा सुतारिया एक नया चेहरा बनकर उभरेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed