तारा सुतारिया ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया संग मनाई क्रिसमस पार्टी, भूमि-हिमेश रेशमिया भी हुए शामिल
Tara Sutaria Veer Pahariya Christmas Party: तारा सुतारिया ने एक शानदार क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया, हिमेश रेशमिया, भूमि पेडनेकर और अन्य लोग शामिल हुए।
विस्तार
शनिवार को तारा ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस डिनर पार्टी की कई फोटो और वीडियो शेयर किए। पहली फोटो में तारा काली ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थीं। फोटो में शानदार डिनर और सजावट दिखी। एक तस्वीर में तारा अपने बॉयफ्रेंड वीर पहारिया के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर भी उनके साथ दिखाई दिए। इन तस्वीरों में भूमि पेडनेकर और ओरी भी नजर आए।
तारा ने इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'हम एक छोटा सा मेर्री क्रिसमस मना रहे हैं। तीन दिन लगातार खाना पकाने, बेकिंग और टेबल सजाने में लगे रहे। देश भर से बर्तन मंगवाए और दोस्तों से वापस लाने को कहा। ढेर सारे क्रिसमस गाने गाए, टर्की अच्छे से पकाया और... आखिरकार हम यहां हैं। सब कुछ उज्ज्वल और सुंदर। छुट्टियों की शुभकामनाएं। नया साल मन की शांति और विचारों की स्पष्टता लाए। हमारे दिल हल्के रहें और हम एक-दूसरे के प्रति दयालु बने रहें।'
इस साल तारा ने पंजाबी-कनाडाई सिंगर एपी ढिल्लों के साथ म्यूजिक वीडियो 'थोड़ी सी दारू' में काम किया। कथित तौर पर तारा एक्टर यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी और बाकी स्टार्स के साथ फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: क्या 'किक 2' में कृति सेनन ने जैकलीन फर्नांडिस को किया रिप्लेस? जानिए सलमान खान की फिल्म का सच