फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tanushree Dutta Allegations Reel On Some Bollywood People Social Media Users Call It Propaganda

Tanushree Dutta: यूजर्स ने तनुश्री की रोने वाली रील को बताया प्रोपेगेंडा, एक्ट्रेस बाेलीं- जो मुझे परेशान…

Wed, 23 Jul 2025 08:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 23 Jul 2025 08:10 PM IST
सार

तनुश्री दत्ता इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। कल जो रील रोते हुए एक्ट्रेस ने शेयर की थी, जो इल्जाम कुछ लोगों पर लगाए थे। उन्हीं बातों को लेकर वह अब ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। लेकिन इस ट्रोलिंग का जवाब भी तनुश्री ने दत्ता ने दिया है। 

विज्ञापन
Tanushree Dutta Allegations Reel On Some Bollywood People Social Media Users Call It Propaganda
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@iamtanushreeduttaofficial

विस्तार

कल रात को एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक रील सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह रोते हुए कुछ लोगों द्वारा परेशान किए जाने की बात कहती दिखीं। आज एक्ट्रेस ने एक रील और शेयर की है, जिसमें वह बिल्कुल ठीक हैं। इस नई रील पर यूजर्स ने कमेंट किए हैं और पुरानी रोने वाली रील को प्रोपेगेंडा या पब्लिसिटी स्टंट बताया है। इस आरोपों पर तनुश्री ने भी जवाब दिया है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Tanushree Dutta  Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

विज्ञापन

यूजर्स ने किए ये कमेंट 
बुधवार को तनुश्री दत्ता ने एक पोस्ट साझा की है। इसमें वह ट्रेडिशनल लुक में दिखीं और इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मैं ब्यूटी क्वीन लग रही हूं।’ इस रील के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने तनुश्री को ट्रोल किया है। एक यूजर लिखता है, ‘आप बिल्कुल फिट और फाइन दिखती हैं। वह रील प्रोपेगेंडा किसलिए था? क्या यह आपकी एक्टिंग की एक झलक थी। यहां तक कि आपकी कई रील्स में भी आप ठीक लगती हैं। आप लोगों की अटेंशन चाहती हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या ड्रामा है। 24 घंटे पहले रो रो कर वीडियो बना कर पोस्ट कर रही थीं। आज एकदम फ्रेश मूड में है।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘ना कोई काम है ना कोई पूछता है, जबरदस्ती का ड्रामा करती हैं।’  

विज्ञापन
विज्ञापन


तनुश्री ने दिया ट्रोल करने वालों को जवाब 
तनुश्री दत्ता ने कुछ यूजर्स को जवाब भी दिया है। वह लिखती हैं, ‘मुझे कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। मुझे प्रोफेशनल हेल्प की जरूरत है, ताकि जो मुझे परेशान कर रहे हैं, उन्हें पकड़ सकूं।’ कुछ यूजर्स को ट्रोल करने पर तनुश्री ने फटकार भी लगाई है। 



क्या है ये पूरा मामला 
कल रात को अपने इंस्टाग्राम पर तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कहती हैं, ‘मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने पुलिस को अभी कॉल किया है। पुलिस आई'। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं ठीक नहीं हूं। पिछले चार-पांच वर्षों में मुझे इतना परेशान किया गया है कि मेरी तबीयत खराब हो गई है। मैं कुछ काम नहीं कर पा रही हूं। मेरा घर एकदम पूरा मैसी होकर पड़ा हुआ है'। आज सुबह पुलिस भी तनुश्री के घर पहुंची।  

नाना पाटेकर पर लगा चुकी हैं इल्जाम
साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तनुश्री ने अक्तूबर 2018 में ओशिवरा पुलिस स्टेशन में नाना पाटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी साल मार्च में मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता द्वारा 2018 में लगाए गए 'मीटू' आरोपों पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तनुश्री दत्ता की याचिका को यह कहते हुए खारिज किया कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा दायर शिकायत में यौन उत्पीड़न के आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed