इस फिल्म ने 31 करोड़ के बजट में कमाए 145 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तनु वेड्स मनु रिटर्न' ने कमाई के मामलें में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न' अब तक 145 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस कमाई के साथ 'तनु वेड्स मनु रिटर्न' ने कई कमाल भी कर दिए हैं।
145 करोड़ आपको भले ही कोई बड़ा कलेक्शन ना लगे लेकिन शुद्ध मुनाफे के मामलें में फिल्म 12वें नबंर पर आ गई है। 31 करोड़ के बजट में बनी 'तनु वेड्स मनु रिटर्न' 145 करोड़ कमा चुकी है यानि फिल्म 368 प्रतिशत का मुनाफा दे चुकी है।
आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित 'तनु वेड्स मनु रिटर्न' अब तक 114 करोड़ कमा चुकी है। फिल्म में आर. माधववन और कंगना रनौत मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अभी और बढ़ेगी 'तनु वेड्स मनु रिटर्न' की कमाई
'तनु वेड्स मनु रिटर्न' को अभी भी दर्शक मिल रहे हैं। इस हफ्ते रिलीज हुई 'एबीसीडी-2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है लेकिन इसके बादजूद अभी 'तनु वेड्स मनु रिटर्न' को दर्शक मिल रहे हैं।
माना जा रहा है कि 'गुड्डू रंगीला' और 'बाहुबली' रिलीज होगी लेकिन 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज से पहले 'तनु वेड्स मनु रिटर्न' को स्क्रीन मिली रहेंगी। ऐसे में ईद तक फिल्म के 150 करोड़ पार कर लेने की उम्मीद है