फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tanishaa Mukerji says she never got sour about not getting Enough work Comeback with Jhalak Dikhhla Jaa 11

Tanishaa Mukerji: करियर में कम अवसर मिलने पर तनीषा ने दिया यह बयान, झलक के सीजन 11 से कर रहीं नई शुरुआत

Sun, 12 Nov 2023 04:43 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 12 Nov 2023 04:43 PM IST
सार

तनीषा मुखर्जी ने कहा, 'मैंने हमेशा माना है कि आपको वही मिलेगा, जिसके आप हकदार हैं।'

विज्ञापन
Tanishaa Mukerji says she never got sour about not getting Enough work Comeback with Jhalak Dikhhla Jaa 11
तनीषा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 11' के साथ अपनी नई यात्रा की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। तनीषा खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 और बिग बॉस 7 जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इन दोनों ही शोज में वह फाइनल तक पहुंची थीं। पर्दे से लंबे वक्त से दूर रहने के बाद तनीषा इस डांस रियलिटी शो को इंडस्ट्री में उनके कमबैक के लिए सही कदम मान रही हैं। 
विज्ञापन


रियलिटी शो को लेकर क्या बोलीं तनीषा
तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, मैं फिर से वास्तविकता की दुनिया में वापस आने को लेकर थोड़ी सहमी हुई थी। मेरे आखिरी शो (खतरों के खिलाड़ी) के बाद मेरे पास कोई और अच्छा मौका नहीं आया। मुझे कुछ नहीं मिला, लेकिन पिछली बार 'बिग बॉस' के बाद मुझे झलक ऑफर हुआ था, लेकिन मैंने मना कर दिया था। अब जब मौका दोबारा आया है, तो मैंने इसे भगवान का उपहार माना और तुरंत शो के लिए हां कर दिया।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं जब केदारनाथ में थी, तो मुझे शो ऑफर हुआ, मैंने इसे संकेत मानकर शो साइन कर दिया। मैंने कहा अब जो होगा अब आगे देखा जाएगा।' 
विज्ञापन


Fauda: इस्त्राइल-हमास युद्ध में 'फौदा' के क्रू मेंबर की गई जान, टीम ने बयान जारी कर की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


अवसरों की कमी पर कही यह बात
अभिनेत्री ने कहा कि वह अवसरों की कमी को लेकर कभी भी दुखी नहीं हुईं, क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनकी कमियां हैं। तनीषा ने कहा, 'मैंने हमेशा माना है कि आपको वही मिलेगा, जिसके आप हकदार हैं। हो सकता है कि मैं उन हिस्सों के लिए पर्याप्त मेहनत नहीं कर रही, लेकिन आप यह देखिए कि मुझे ऐसे अवसर मिले, जो अन्य लोगों को नहीं मिल सके। इसलिए मैं कभी भी चीजों को लेकर नाराज नहीं होती हूं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने के लिए काम करूंगी। यह काफी कठिन है, लेकिन मुझे कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।'  

परिवार संग दिवाली के जश्न की सारा ने दिखाई झलक

इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने वाईआरएफ की फिल्म 'नील एन निक्की' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। तनीषा वन टू थ्री और सरकार जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में बेहद कम फिल्में की हैं। तनीषा इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने में असफल साबित रहीं।  

बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुईं ये 100 करोड़ी फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed