फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Israeli drama Fauda Matan Meir crew member reported dead in Gaza details inside

Fauda: इस्त्राइल-हमास युद्ध में 'फौदा' के क्रू मेंबर की गई जान, टीम ने बयान जारी कर की पुष्टि

Sun, 12 Nov 2023 03:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Nov 2023 03:55 PM IST
सार

टीवी सीरीज के आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान पोस्ट किया गया है। टीम की तरफ से लिखा गया "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे फौदा परिवार के सदस्यों में से एक, मातन मीर की गाजा में युद्ध लड़ते हुए मौत हो गई है।''

विज्ञापन
Israeli drama Fauda Matan Meir crew member reported dead in Gaza details inside
मातन मीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय इस्त्राइली टेलीविजन सीरीज फौदा के एक क्रू सदस्य मातन मीर की कथित तौर पर गाजा में हमास से लड़ते हुए मौत हो गई है। इस बात की जानकारी फौदा के सोशल मीडिया हैंडल से भी दी गई है।
विज्ञापन


आधिकारिक बयान से हुई पुष्टि
टीवी सीरीज के एक्स अकाउंट से उनके निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान पोस्ट किया। टीम की तरफ से लिखा गया "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे फौदा परिवार के सदस्यों में से एक, मातन मीर की गाजा में युद्ध लड़ते हुए मौत हो गई है। वे एक अभिन्न क्रू सदस्य थे। इस क्षति से कलाकार और पूरा क्रू हतप्रभ है। हम मातन के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'' 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध के दौरान गई जान
फौदा के अलावा, मीर द कॉप्स सहित अन्य शो के निर्माण में भी शामिल थे। फौदा के निर्माता, एवी असाचारॉफ ने भी एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त की, और बताया कि प्रोडक्शन क्रू के सदस्य उत्तरी गाजा में लड़ाई में जान चली गई है। हमास ने सात अक्टूबर को इस्त्राइल पर आक्रमण शुरू किया था। इसके बाद, इस्त्राइल ने हमास पर जवाबी हमला किया और इस समूह को नष्ट करने की कसम खाई थी।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी की पहली रंगोली की दिखाई झलक, तस्वीर शेयर कर दी दिवाली की शुभकामनाएं

इस्त्राइल में काफी लोकप्रिय है 'फौदा'
बता दें कि फौदा ने इस्त्राइल में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इस सीरीज में इस्त्राइली रक्षा बल और खुफिया एजेंसिया को फिलिस्तीन और गाजा में अपने विरोधियों से निपटते हुए दिखाया गया है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-  Aadar Jain: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद, दिवाली पार्टी में मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे पहुंचे आदर जैन?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed