फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah Bhatia seek blessings of Lord Venkateswara at Tirumala Temple at Tirupati Andhra Pradesh

तमन्ना भाटिया ने किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, लिया आशीर्वाद; शेयर की तिरुमाला मंदिर की खास झलक

Sun, 19 Apr 2026 04:50 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 19 Apr 2026 04:50 PM IST
सार

Lord Venkateswara Tirumala Temple: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। इसकी खास झलक तमन्ना ने अपने सोशल मी़डिया हैंडल पर शेयर की है।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia seek blessings of Lord Venkateswara at Tirumala Temple at Tirupati Andhra Pradesh
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज सुबह रविवार को तमन्ना भाटिया ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के अवतार विष्णु के दर्शन किए। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला की सात पहाड़ियों पर स्थित है। इसकी खास झलक तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

विज्ञापन

तमन्ना ने किए भगवान विष्णु के दर्शन 
तमन्ना ने आज 19 अप्रैल को रविवार के दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। यह प्राचीन मंदिर तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। तमन्ना ने इसकी खास झलक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमन्ना ने शेयर की मंदिर से खास झलक
तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिर से एक खास वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है। इस वीडियो में तमन्ना माथे पर लाल बिंदी लगाए लाल चुनरी पहने नजर आ रही हैं, जिसके पीछे 'अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम' भजन सुनाई दे रहा है। इसके साथ ही तमन्ना ने मंदिर से एक खास तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ कई लोग नजर आ रहे हैं और पीछे मंदिर की खास झलक दिखाई दे रही है।

 
विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगी तमन्ना
तमन्ना भाटिया 2026 में 'रेंजर' (अजय देवगन के साथ), 'वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट', और 'रागिनी एमएमएस 3' जैसी कई आगामी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा, वह 'अरनमनई 5' और एक अनटाइटल्ड तमिल फिल्म (विशाल के साथ) में भी काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed