फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah Bhatia dismisses rumours of world 5th largest diamond gifted by Upasana says it was a bottle opener

Tamannaah Bhatia: तमन्ना को नहीं मिली उपासना से कोई हीरे की अंगूठी, अभिनेत्री ने बताया वायरल तस्वीर का सच

Wed, 26 Jul 2023 12:41 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Jul 2023 12:41 AM IST
सार

तमन्ना भाटिया ने इन खबरों का खंडन किया है कि उनके पास पांचवें सबसे बड़े हीरे की अंगूठी है और उपासना ने इसे उन्हें तोहफे के रूप में दिया था।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia dismisses rumours of world 5th largest diamond gifted by Upasana says it was a bottle opener
तमन्ना भाटिया - फोटो : Social media

विस्तार

तमन्ना भाटिया साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा इन दिनों वह एक और वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभिनेत्री की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह हीरे की अंगूठी के साथ पोज दे रही हैं। तमन्ना की इस पुरानी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि यह दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा हीरा है, जो तमन्ना को राम चरण की पत्नी उपासना ने तोहफे में दिया है और इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। अब अभिनेत्री ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Tamannaah Bhatia dismisses rumours of world 5th largest diamond gifted by Upasana says it was a bottle opener
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमन्ना भाटिया ने इन खबरों का खंडन किया है कि यह एक हीरे की अंगूठी है और उपासना ने इसे उन्हें तोहफे के रूप में दिया था। दरअसल, तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी इस पांच साल पुरानी तस्वीर को साझा किया और बताया कि यह एक बोतल ओपनर था। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि यह एक बोतल ओपनर था, कोई असली का हीरा नहीं था और हम बस फोटो शूट कर रहे थे, क्योंकि लड़कियों को फोटो खींचना करना अच्छा लगता है।

RARKPK: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग पर खूब जमा रंग, इन सितारों ने की शिरकत


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia dismisses rumours of world 5th largest diamond gifted by Upasana says it was a bottle opener
तमन्ना भाटिया - फोटो : social media

बता दें कि यह अफवाह साल 2019 में भी फैली थी कि उपासना ने तमन्ना को हीरे की अंगूठी तोहफे में दी है। राम चरण की पत्नी उपासना ने साल 2019 में डायमंड रिंग के साथ तमन्ना की तस्वीर साझा की थी और कैप्शन में लिखा था कि मिसेज प्रोड्यूसर की ओर से सुपर तमन्ना भाटिया के लिए एक गिफ्ट। अभी से आपको मिस कर रही हूं। जल्दी मिलेंगे। वहीं, तमन्ना ने भी इस फोटो को दोबारा साझा करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा था और लिखा था, 'इस बोतल ओपनर से बहुत सी यादें जुड़ी होंगी। इतने लंबे समय बाद मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपसे जल्दी मिलने का इंतजार रहेगा। आपकी बहुत याद आती है।' उस समय भी तमन्ना ने यह साफ किया था कि यह एक बोतल ओपनर है।

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने किया था फैंस के साथ बुरा बर्ताव? इंफोसिस के को-फाउंडर ने किया बड़ा दावा


 
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia dismisses rumours of world 5th largest diamond gifted by Upasana says it was a bottle opener
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना के इस खुलासे के बाद से साफ हो चुका है कि सोशल मीडिया पर चल रही ये खबरें महज अफवाह हैं। वहीं बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। हाल ही में 'जेलर' का नया गाना 'कवाला' रिलीज किया गया था, जिसमें अभिनेत्री के डांस को दर्शकों ने खूब सराहा।

Jaya Bachchan: 'बहरी नहीं हूं, चिल्लाओ मत', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रीमियर पर पैपराजी पर भड़कीं जया


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed