फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Infosys Co Founder Narayana Murthy Video went Viral Said Kareena Kapoor Ingnored Fans in Flight

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने किया था फैंस के साथ बुरा बर्ताव? इंफोसिस के को-फाउंडर ने किया बड़ा दावा

Tue, 25 Jul 2023 11:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:55 PM IST
सार

करीना इन दिनों 'द क्रू' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का एक लंबा शेड्यूल पूरा हो चुका है और अभिनेत्री अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं।

विज्ञापन
Infosys Co Founder Narayana Murthy Video went Viral Said Kareena Kapoor Ingnored Fans in Flight
नारायण मूर्ति, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारायण मूर्ति भारत के जाने माने उद्योगपति हैं। हाल ही में इंफोसिस के को-फाउंडर ने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फ्लाइट की एक घटना को याद किया, जिसमें वह करीना कपूर खान के साथ थे। बता दें कि यह वीडियो पुराना है जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने की थी शादीशुदा मर्दों से शादी,आज जी रही हैं आलीशान जिंदगी

विज्ञापन

पुराना वीडियो वायरल

वीडियो में बिजनेसमैन कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'उस दिन मैं फ्लाइट में था और लंदन से लौट रहा था। उसी फ्लाइट में उनकी सीट पर करीना कपूर खान बैठी थीं। इतने सारे लोग उसके पास आए और उन्होंने हैलो कहा। उन्होंने प्रतिक्रिया देने की जहमत भी नहीं उठाई। जो भी मेरे पास आया, मैं खड़ा हुआ, उनसे आधा मिनट, एक मिनट तक बात की। वे बस यही उम्मीद कर रहे थे।" 
Gadar 2: 'गदर 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं होंगी अमीषा पटेल, यह अभिनेत्री बनी वजह

सुधा मूर्ति ने किया करीना का बचाव

हालांकि, वीडियो में बिजनेसमैन की पत्नी सुधा मूर्ति ने बीच में टोकते हुए करीना का बचाव किया और कहा कि वह थक गई होंगी। उन्होंने कहा कि, "मूर्ति, एक संस्थापक और एक सॉफ्टवेयर व्यक्ति के शायद 10,000 प्रशंसक होंगे लेकिन एक अभिनेत्री के दस लाख प्रशंसक होंगे!" नारायण मूर्ति ने आगे उन्हें जवाब दिया और कहा, "नहीं, नहीं, यह मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि जब कोई स्नेह दिखाता है, तो मुझे लगता है कि आप इसे कितने भी गुप्त तरीके से वापस दिखा सकते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। वैसे भी ये सभी आपके अहंकार को कम करने के तरीके हैं।"
Gadar 2 Vs OMG 2: सनी देओल के बयान पर पंकज त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया, बॉक्स ऑफिस क्लैश पर कही यह बड़ी बात

विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी करीना

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना 'द क्रू' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का एक लंबा शेड्यूल पूरा हो चुका है और अभिनेत्री अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं। इस साल वह 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' और हंसल मेहता की अगली फिल्म में नजर आएंगी।
AR Rahman: 'सूफीवाद में विश्वास करने के बाद आसान होने लगीं जिंदगी की मुश्किलें', एआर रहमान ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed