फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   take action against makers of film dirty politics

क्या वाकई नपेंगे डर्टी पॉलिटिक्स के निर्माता!

Fri, 20 Mar 2015 12:14 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
take action against makers of film dirty politics

फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स के निर्माता पर राजस्थान सरकार कार्रवाई कर सकती है। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि 'डर्टी पॉलिटिक्स' फिल्म के निर्माता ने फिल्म में विधानसभा की शूटिंग के लिए राज्य सरकार से अनुमति नहीं ली थी।

विज्ञापन


राठौड़ ने सदन को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में जांच के आधार पर मुख्य सचिव स्तर पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। संसदीय कार्यमंत्री राठौड़ ने कहा कि 'राजस्थान फिल्म शूटिंग विनियमन 2012' के मुताबिक शूटिंग के लिए फिल्म निर्माता को सक्षम स्तर से अनुमति लेनी पड़ती है।

विज्ञापन

शूटिंग की नहीं ली गई थी अनुमति

take action against makers of film dirty politics

राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्होंने जयपुर के कलेक्टर तथा जयपुर के डीसीपी पुलिस (दक्षिण) से जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि मल्लि‍का शेरावत स्टारर इस फिल्म की शूटिंग की अनुमति उनसे नहीं ली गई है।

'राष्ट्रीय प्रतीक तथा नेम्स एक्ट 1950' के तहत राष्ट्रीय प्रतीक तथा नाम का इस्तेमाल केंद्र सरकार या उसके प्राधिकृत किसी अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।

इसके तहत राज्यों के विधानसभा भवन को भी राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अधिनियम के दायरे में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सदन की गरिमा का विषय है, इसलिए नियमों के उल्लंघन होने पर राज्य सरकार उचित कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed