{"_id":"68c6a3dcb900cffec708ed11","slug":"mrunal-thakur-film-love-sonia-completes-7-years-of-its-release-carrying-in-my-soul-to-more-stories-that-heal-2025-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'लव सोनिया' की रिलीज के सात साल पूरे होने का मनाया जश्न, लिखा भावुक नोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'लव सोनिया' की रिलीज के सात साल पूरे होने का मनाया जश्न, लिखा भावुक नोट
Sun, 14 Sep 2025 04:55 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 14 Sep 2025 04:55 PM IST
सार
Love Sonia 7 Years: मृणाल ठाकुर ने आज अपनी फिल्म 'लव सोनिया' के सात साल पूरे का जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के निर्देशक से लेकर फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कई खास बातें लिखी हैं।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लव सोनिया' के सात साल पूरे होने का जश्न मनाया। मृणाल ने फिल्म के सेट से कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ मृणाल ने एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर का 'लव सोनिया' के बारे में पोस्ट
मृणाल ठाकुर ने अपनी फिल्म 'लव सोनिया' के सेट से कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'सात साल पहले मुझे 'लव सोनिया' जैसा अनमोल तोहफा मिला। मैं एक छोटे शहर की लड़की थी, बड़े सपनों के साथ, और अनगिनत लोगों में से 'लव सोनिया' ने मुझे चुना। यह मेरी पहली फिल्म थी और इसने मुझे सिखाया कि सिनेमा जिंदगी बदल सकता है।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक और सह-कलाकारों की तारीफ
मृणाल ठाकुर ने आगे लिखा, 'मुझे आज भी सेट पर डेमी मूर, फ्रीडा पिंटो, ऋचा चड्ढा, मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, रिया सिसोदिया, सई ताम्हणकर और मार्क डुप्लास जैसे बड़े सितारों के बीच होने की घबराहट याद है। मैं खुद को छोटी मछली की तरह महसूस करती थी, लेकिन उन्होंने मुझे हर दिन कुछ नया सिखाया और अपनापन दिया।'

तबरेज नूरानी के लिए सम्मान
मृणाल ठाकुर ने आगे लिखा, 'हमारे निर्देशक तबरेज नूरानी हमारे मार्गदर्शक थे। उन्होंने मुझसे कहा, 'चाहे फिल्म का कारोबार कैसा भी हो, हमें उन जिंदगियों पर गर्व करना चाहिए जो इसने बचाईं।' उनके ये शब्द मेरे दिल में हमेशा रहेंगे। डेविड वोमार्क, रुचिरा गुप्ता और उन सच्चे नायकों को धन्यवाद, जो मानव तस्करी के खिलाफ लड़ते हैं।'
यह भी पढ़ें: Ashutosh Rana: 'जय हिंद जय हिंदी', आशुतोष राणा ने हिंदी दिवस पर लिखा भावुक नोट; हिंदी भाषा के ऊपर लिखी कविता

'लव सोनिया' की प्रेरणा
मृणाल ठाकुर ने आगे फिल्म के बारे में लिखा, ' फिल्म 'लव सोनिया' सिर्फ एक फिल्म नहीं थी। इसने बदलाव की शुरुआत की, एनजीओ को प्रेरित किया और जिंदगियां बचाईं। आज भी लोग इसे देखकर मेरी मदद के लिए आगे आते हैं और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। सोनिया ने मुझे हिम्मत, आवाज और सिनेमा में एक परिवार दिया। इस सफर को संभव बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। मैं ऐसी और कहानियां सुनाने की कोशिश करती रहूंगी, जो प्रेरित करें और बदलाव लाएं।'
यह भी पढ़ें: O' Romeo: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का सामने आया फर्स्ट लुक, जानिए कब होगी रिलीज