फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor starrer O' Romeo locks its release date for this Valentiness Day vishal bhardwaj

O' Romeo: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का सामने आया फर्स्ट लुक, जानिए कब होगी रिलीज

Sun, 14 Sep 2025 04:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 14 Sep 2025 04:25 PM IST
सार

Shahid Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' का पहला लुक सामने आ चुका है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
 

विज्ञापन
Shahid Kapoor starrer O' Romeo locks its release date for this Valentiness Day vishal bhardwaj
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@/shahidkapoor

विस्तार

शाहिद कपूर जल्द ही निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला लुक खुद शाहिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। जानिए इस फिल्म में किसके साथ जमेगी शाहिद की जोड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos

शाहिद कपूर का पोस्ट
शाहिद कपूर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें शाहिद काउबॉय हैट पहने हुए हैं और अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें नाना पाटेकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

'ओ' रोमियो' कब होगी रिलीज
फिल्म 'ओ' रोमियो' 14 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी नजर आएंगे। यह फिल्म शाहिद और निर्देशक विशाल भारद्वाज की चौथी साझेदारी है, जिन्होंने पहले 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' जैसी फिल्में बनाई हैं।
विज्ञापन

शाहिद और विशाल की जोड़ी
शाहिद और विशाल की जोड़ी ने सबसे पहले फिल्म 'कमीने' में एक साथ काम किया। इस फिल्म में शाहिद ने दो अलग-अलग किरदार निभाए। 'हैदर' में उन्होंने कश्मीर की पृष्ठभूमि पर एक पीड़ित युवक की भूमिका निभाई, जिसे बहुत सराहना मिली। विशाल की फिल्में गहरी कहानियों, जटिल किरदारों और भावनात्मक गहराई के लिए जानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: 'एक वादा पूरा हुआ', कृति सेनन ने गुदवाया उड़ती चिड़िया का टैटू; बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed