'मेरी शक्ल अच्छी नहीं दिख रही, मुझे फिल्म से अलग कर दो'
दरअसल रेखा को फिल्म में अपना लुक पसंद नही आ रहा था वो फिल्म के कुछ सीन को दोबारा फिल्माना चाहती थी। इसके लिए फिल्म के दूसरे कलाकारों से भी समय की जरूरत थी। जिसके चलते रेखा के सीन को दोबारा नही फिल्माया जा सका।
दुबारा शूटिंग ना होने से रेखा खफा हो गईं और वो निर्देशक से भिड़ गईं। इसके बाद उन्होने खुद को फिल्म से अलग कर लिया।
अपने रोल से खफा रेखा की जगह लेंगी तब्बू
रेखा के 'फितूर' से हट जाने के बाद तब्बू उनकी जगह लेंगी। निर्देशक अभिषेक कपूर का कहना है कि तब्बू कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हम 'हैदर', 'नेमसेक' और 'मकबूल' जैसी फिल्में कर चुकी अदाकारा के साथ जुड़कर अच्छा महसूस कर रहे हैं।
'फितूर' में तब्बू के साथ आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रेखा के काफी सीन कश्मीर में फिल्माए गए थे। इसलिए अब जल्दी ही तब्बू कश्मीर में दिखेंगी।