फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tabu joins Salman Khan in Ali Abbas Zafar next film bharat

प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी के बाद सलमान खान की फिल्म 'भारत' में हुई तब्बू की एंट्री

Tue, 22 May 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Tabu joins Salman Khan in Ali Abbas Zafar next film bharat
सलमान खान, तब्बू - फोटो : twitter
सलमान खान मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में भी बिजी हैं। 'भारत' में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा के अलावा दिशा पाटनी को भी कास्ट किया गया है। अब फिल्म को लेकर निर्देशन अली अब्बास जफर ने एक बड़ा ऐलान किया है।
विज्ञापन


अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर बताया सलमान खान अभिनीत इस फिल्म में तब्बू भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि तब्बू ने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। तब्बू इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल में नजर आने वाली है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा है कि, ‘मैं तब्बू का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। मैं खुश हूं कि अब यह मुमकिन हो पा रहा है। हम बहुत खुश है।’
विज्ञापन

 



‘भारत’ सलमान खान की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट करीब 180 करोड़ रुपए रखा गया है। फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है।

इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। सुनील इस फिल्म में सलमान के दोस्त के किरदार में दिखेंगे। सलमान की दूसरी फिल्मों की ही तरह ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म में सलमान का लुक ‘मैने प्यार किया’ के प्रेम जैसा दिखाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed