Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tabu 54th birthday shilpa shetty and jackie shroff wishes her happiest bday

तब्बू के 54वें जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने बताया उनका निकनेम, जैकी श्रॉफ ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Tue, 04 Nov 2025 05:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 04 Nov 2025 05:52 PM IST
सार

Tabu Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू का 54वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी दोस्त शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट में तब्बू के प्यारे निकनेम का खुलासा किया, तो वहीं जैकी श्रॉफ ने तब्बू को जन्मदिन पर बधाई दी।
 

विज्ञापन
Tabu 54th birthday shilpa shetty and jackie shroff wishes her happiest bday
शिल्पा शेट्टी और तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी खास दोस्त तब्बू को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए प्यार भरी शुभकामनाएं दीं। शिल्पा ने तब्बू को 'टिम्पू' कहकर बुलाया, जो उनका प्यारा सा निकनेम है। वहीं जैकी श्रॉफ ने भी तब्बू को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और तब्बू हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में ट्रेंडिंग गाना 'सारे बोलो हैप्पी बर्थडे' भी जोड़ा गया। शिल्पा ने लिखा, 'प्यारी टिम्पू, जन्मदिन मुबारक हो @tabutiful। अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और ढेर सारी मुस्कानों की कामना। हमेशा के लिए, सिलिपू।' यह पोस्ट उनकी गहरी दोस्ती को दर्शाती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा और तब्बू ने साथ में की हैं कई फिल्में
शिल्पा और तब्बू ने 1996 की एक्शन फिल्म 'हिम्मत' में साथ काम किया था, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। तब्बू ने अंजू का किरदार निभाया था, जबकि शिल्पा एक खास रोल में दिखी थीं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे भी थे। इसके अलावा इन दोनों ने 2000 की क्राइम ड्रामा फिल्म 'तरकीब' में भी साथ काम किया, जिसमें नाना पाटेकर और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार थे।
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ की शुभकामनाएं
जैकी श्रॉफ ने भी तब्बू को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तब्बू की तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 1999 की एक फिल्म का गाना 'बूंदों से बातें' जोड़ा। जैकी ने लिखा, '#happybirthday @tabutiful।'

तब्बू का वर्कफ्रंट
तब्बू को 2024 में दो फिल्मों 'क्रू' और 'औरों में कहां दम था' में देखा गया, जहां उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। अब वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ हॉरर फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed