फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma producer Asit Modi open up on allegations says maine kuch galt nahi kiya hai

Asit Modi: 'मैंने किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया...', खुद पर लगे आरोपों पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Wed, 02 Aug 2023 02:35 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 02 Aug 2023 02:35 PM IST
सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर असित मोदी ने जेनिफर मिस्त्री विवाद पर बात की है। प्रोड्यूसर ने दावा किया कि उन्होंने कभी किसी का गलत नहीं किया।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma producer Asit Modi open up on allegations says maine kuch galt nahi kiya hai
असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक पारिवारिक शो हैं और शो में हंसी, मजाक, मस्ती का फुल डोज दिया जाता है। यही वजह है कि टीआरपी के मामले में भी शो हमेशा टॉप पर रहता है। हालांकि बीते काफी समय से शो कॉन्ट्रोवर्सी में बना हुआ है। शो छोड़कर जाने वाले कलाकारों ने तारक मेहता शो के मेकर असित कुमार मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब खुद पर लगे आरोपों पर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं आखिर क्या कहा है असित मोदी ने…

विज्ञापन

जेनिफर मिस्त्री मामले बोले असित मोदी
शो में मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने हाल ही में असित कुमार मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें सेट पर परेशान किया जाता था। जेनिफर मिस्त्री द्वारा हैरेसमेंट के आरोपों पर असित कुमार मोदी ने कहा, “मुझे नहीं पता आखिर क्यों मेरे लिए ऐसा कहा जा रहा है। मैं तो सभी को अपने परिवार की तरह मानता हूं। सभी को खुश रखने की कोशिश करता हूं।” आगे असित मोदी ने कहा कि मैंने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया। अपनी टीम को भी मैं खुश और पॉजिटिव माहौल में रखने की कोशिश करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma producer Asit Modi open up on allegations says maine kuch galt nahi kiya hai
असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

‘तारक मेहता’ ने पूरे किए हैं 15 साल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का पहला प्रीमियर 28 जुलाई 2008 को हुआ था। यह शो गोकुलधाम सोसायटी में रहने वाले किरदारों जेठालाल गड़ा, उनकी पत्नी दया बेन, चंपक लाल गड़ा, टप्पू, तारक मेहता, अंजलि मेहता और अन्य लोगों के इर्द-गिर्द घूमता है। हाल ही में इस शो ने 15 साल पूरे किए थे। इस मौके पर असित मोदी ने वादा किया था कि शो में दिशा वकानी उर्फ दयाबेन का कमबैक होगा।

विज्ञापन

इन आरोपों से घिरे हैं असित मोदी 
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर ने मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ वर्किंग प्लेस पर यौन दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं शो में बावरी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने जून में कहा था कि सेट पर रहना उनके लिए एक टॉर्चर था। शो में मेहता जी का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी मेकर्स के खिलाफ बकाया राशि का भुगतान न करने पर मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: ठंडे बस्ते में नहीं गई 'जी ले जरा'? जोया अख्तर ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed