फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taapsee Pannu Talking about Dunki and Judwaa 2 I did not do these films for money

Taapsee Pannu: 'डंकी' और 'जुड़वा 2' को लेकर बोलीं तापसी, 'मैंने पैसों के लिए ये फिल्में नहीं की बल्कि...'

Sat, 02 Nov 2024 06:41 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 02 Nov 2024 06:41 PM IST
सार

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बताया कि उन्होंने डंकी और जुड़वा 2 में पैसों के लिए काम नहीं किया। साथ ही लोगों को लगता है कि बड़े स्टार्स के साथ काम करने पर ज्यादा रुपये मिलते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

विज्ञापन
Taapsee Pannu Talking about Dunki and Judwaa 2 I did not do these films for money
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

विस्तार

अभिनेत्री तापसी पन्नू को उनकी अदाकारी के लिए लोग पसंद करते हैं, फिर वो कॉमेडी रोल के लिए हो या कोई गंभीर किरदार। तापसी पन्नू कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर तापसी ने कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि बड़े बजट की फिल्मों में भी उन्हें बहुत ज्यादा रुपये नहीं मिले थे।
विज्ञापन

Taapsee Pannu Talking about Dunki and Judwaa 2 I did not do these films for money
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
फिल्मों का चयन करना होता है मुश्किल
फिल्म के चयन को लेकर तापसी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि इसके साथ ही फिल्म करने के बाद प्रशंसकों को प्यार और आलोचना दोनों ही आपके रास्ते में आते हैं। तापसी का मानना है कि वे जो फिल्में करती हैं, उनमें ब्लॉकबस्टर लिखा नहीं होता, लेकिन जब उन्हें प्रशंसकों का प्यार मिलता है तो वे ब्लॉकबस्टर हो जाती हैं। अपनी फिल्मों के चयन को लेकर उन्होंने कहा कि वह जिस तरह की फिल्म करना चाहती हैं, उनका चयन करना मुश्किल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Taapsee Pannu Talking about Dunki and Judwaa 2 I did not do these films for money
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जो काम हमेशा न हो सके उसे छोड़ना ही अच्छा
इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि उन्होंने अपनी जॉब को छोड़ी क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि वे इस नौकरी को करने के कुछ समय बाद ही उससे परेशान हो जाएं। तापसी का मानना है कि अच्छा ही हुआ जो उन्होंने अपनी जॉब छोड़ी और प्लान बी यानी एक्टिंग में करियर बनाया। सिनेमा की दुनिया में काम करना वो पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

Taapsee Pannu Talking about Dunki and Judwaa 2 I did not do these films for money
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
पैसों के लिए नहीं की 'डंकी' और 'जुड़वा 2'
तापसी ने कहा कि लोगों को लगता है कि मैंने जुड़वा और डंकी जैसी फिल्में पैसों के लिए की हैं, लेकिन नहीं। ये इसका बिल्कुल उल्टा है। मुझे उन फिल्मों के लिए ज्यादा रुपये मिले हैं, जिनमें मुख्य किरदार मैं थी। तापसी ने कहा कि निर्माताओं को लगता है कि फिल्म में पहले से बड़ा अभिनेता है, हमें कोई और बड़ा सितारा नहीं चाहिए। रोजाना हम ऐसी ही चीजों से गुजरते हैं।

Taapsee Pannu Talking about Dunki and Judwaa 2 I did not do these films for money
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
मनमर्जियां के कारण जानते हैं लोग
तापसी ने कहा कि कई बार आप फिल्म में काम करते समय इंजॉय करते हैं। इसके बाद भी फिल्म कुछ अच्छा नहीं कर पाती। मनमर्जियां को बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार सक्सेस नहीं मिली, लेकिन जब भी मैं कहीं जाती हूं लोग मनमर्जियां को लेकर ही मुझसे बात करते हैं और फिल्म को पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed