आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और निर्देशक अनुराग कश्यप समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों, कंपनियों पर छापामारी की। इस मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी है। विभाग के अफसरों ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू का बयान दर्ज किया। साथ ही विभाग ने कुछ लॉकर्स पर पाबंदी लगाई है। इस बीच खबर है कि तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप समेत कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से डेटा डिलीट कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि अगर कोई संदिग्ध डेटा नहीं था तो उसे क्यों हटाया गया। उन्हें आने वाले दिनों में जांच के लिए आईटी अधिकारियों द्वारा बुलाया जा सकता है।
2 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram/taapsee, anuragkashyap10
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने देर रात तक अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से पूछताछ की और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए। उनके लैपटॉप और फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। आयकर विभाग ने गुरुवार को जारी अपने बयान में बताया कि सर्च के दौरान इन प्रोडक्शन हाउस के आय और शेयर में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के सबूत मिले हैं।

3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके साथ ही आयकर विभाग का कहना है कि 5 करोड़ रुपये कैश पेमेंट लेने की रसीदें तापसी पन्नू के घर से बरामद हुई हैं। विभाग का कहना है कि कंपनी के अधिकारी 350 करोड़ रुपये के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए हैं। वहीं तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिस्पिट रिकवर हुई है जिसकी जांच जारी है। विभाग ने आगे बताया कि फैंटम फिल्म्स की हिस्सेदारी बेचने में उसका अंडरवैल्यूएशन किया गया था।
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : Social Media
फिल्म डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डर्स के शेयरों के लेनदेन को अंडरवैल्यूएट करके बताया गया था। आयकर विभाग का कहना है कि कुल 350 करोड़ रुपये के टैक्स की अनियमितता का मामला है। इसके अलावा 5 करोड़ रुपये के कैश लेनदेन की रसीदों के सबूत तापसी पन्नू से बरामद हुए हैं।
5 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram: anuragkashyap10
सीबीडीटी का कहना है कि आयकर विभाग सर्च और सर्वे ऑपरेशंस को अंजाम दे रहा है, जिसकी शुरुआत मुंबई में 2 प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक एक्ट्रेस और दो प्रतिभा प्रबंधन कंपनियों से 3 मार्च को हुई थी। मुंबई, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।