फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   T Series wishes to clarify that we are not presently involved in the development or production of Aashiqui 3

Aashiqui 3 :टी-सीरीज नहीं बना रही 'आशिकी 3', कंपनी ने अफवाहों को बताया झूठा

Wed, 06 Mar 2024 11:24 AM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

कई दिनों से अफवाहें थीं कि 'आशिकी 3' का निर्माण टी सीरीज कर रही है, लेकिन अब कंपनी ने  साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है।
 

विज्ञापन
T Series wishes to clarify that we are not presently involved in the development or production of Aashiqui 3
kartik aryan - फोटो : instagram

विस्तार

टी-सीरीज ने यह साफ कर दिया है कि वह फिल्म 'आशिकी 3' का प्रॉडक्शन नहीं कर रही है। कई दिनों से अफवाहें थीं कि 'आशिकी 3' का निर्माण टी सीरीज कर रही है, लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


अफवाहों को बताया झूठा
पिछले कुछ दिनों से चल रही अफवाहों को देखते हुए कंपनी ने अब अपना रुख साफ कर दिया है। कंपनी का कहना है कि वह आशिकी की फ्रेंचाइजी के किसी भी तरह के निमार्ण या विकास कार्य से नहीं जुड़ी है। कंपनी के फ्रेंचाइजी से जुड़ने की बातें सिर्फ अफवाहें हैं। वहीं, कंपनी ने यह भी कहा कि अगर वह इसका प्रॉडक्शन करती है, तो खाली वह अकेले इसे नहीं बनाएगी। जब भी 'आशिकी 3' की शुरुआत की जाएगी, तब इसे टी सीरीज और विशेष फिल्म्स मुकेश भट्ट, फ्रैंचाइजी में संयुक्त तौर पर मालिक होने के नाते, मिलकर इसका निर्माण करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  फैंस से अपनी फिल्में प्रमोट करवाती हैं रानी? जानें सच
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुराग द्वारा निर्देशित फिल्म 'आशिकी 3' नहीं
अभी जो खबरें चल रही हैं, उनमें कहा जा रहा है कि टी-सीरीज इस फिल्म का निर्माण एक अलग टाइटल से करने जा रही है। इस बारे में कंपनी के औपचारिक बयान में कहा गया, 'हमारी प्रस्तावित फिल्म, जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं, वह कुछ और है। इसका न तो आशिकी 3 से कोई लेना-देना और न ही इसकी फ्रेंचाइजी से कोई वास्ता है। ऐसे में साफ है कि फिलहाल हम 'आशिकी 3' का निर्माण नहीं कर रहे हैं। हां, कंपनी इस बात से काफी खुश है कि फिल्म को लेकर फैंस में बहुत उत्साह है। फैंस के इस प्यार और विश्वास की हम सराहना करते हैं। उम्मीद करते हैं कि आगे भी फैंस का सपोर्ट हमें इसी तरह मिलता रहेगा।'

यह भी पढ़ें:  Box Office Collection Report: आर्टिकल 370 का धमाल जारी, लापता लेडीज समेत बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल


अच्छा करने के लिए प्रतिबद्ध
कंपनी का यह भी कहना था कि वह दर्शकों को कुछ अच्छी सामग्री दिखाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। उनका प्रयास है कि वह दर्शकों को कुछ अच्छा दिखाने भरपूर मेहनत करें। साथ ही जो हमारी भागीदार कंपनियां हैं, उनके साथ भी भविष्य में कुछ अच्छा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' वहीं, इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर आए दिन आती रहती है, दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें एक्टर कार्तिक आर्यन का एक अहम रोल होगा, जिसे देखने के लिए फैंस खासे उत्सुक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed