फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   T-Series managing director Bhushan Kuamr accused of alleged rape FIR filed

मुंबई: टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, केस दर्ज

Fri, 16 Jul 2021 12:38 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 16 Jul 2021 12:38 PM IST
सार

  • टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर लगा बलात्कार का आरोप
  • काम दिलाने के बहाने बलात्कार करने का महिला ने लगाया आरोप
  •  मुंबई के डीएन नगर पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
T-Series managing director Bhushan Kuamr accused of alleged rape FIR filed
टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी सीरीज के संस्थापक व कैसेट किंग गुलशन कुमार के बेटे और टी सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। भूषण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने टी सीरीज के प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर एक 30 साल की महिला के साथ बलात्कार किया है। उनके खिलाफ ये रेप केस मुंबई के डीएन नगर पुलिस ने दर्ज किया है। अभी तक केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

 
बता दें कि पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि भूषण कुमार ने उन्हें उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पीड़िता का कहना है कि भूषण कुमार उनका तीन साल से यौन शोषण करते रहे हैं। इसके बाद अब उन्होंने भूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि भूषण कुमार ने साल 2017 से 2020 तक उन्हें प्रताड़ित किया। इस आरोप के बाद अमर उजाला ने टी सीरीज से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से इस मामले में कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि इससे पहले भी भूषण कुमार पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। इससे पहले मीटू मूवमेंट के जरिए मॉडल मरीना कुंवर ने भी भूषण कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed