फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swara Bhasker and Fahad Ahmad pre wedding festivities will begin on March 12 as per Media Reports

Swara Bhaskar: इस दिन होगी स्वरा भास्कर और फहाद की शादी, प्री वेडिंग से लेकर सभी रस्मों की डेट आई सामने

Fri, 10 Mar 2023 05:53 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Mar 2023 05:53 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वरा और फहाद के  प्री-वेडिंग फंक्शन 12 मार्च से शुरू होंगे, जिसकी शुरुआत हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के साथ होगी।

विज्ञापन
Swara Bhasker and Fahad Ahmad pre wedding festivities will begin on March 12 as per Media Reports
स्वरा और फहाद अहमद - फोटो : social media

विस्तार

 
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा ने अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को शादी रचाई थी। शादी के बाद स्वरा ने फैंस संग अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी साझा की थी। स्वरा की शादी ने उनके फैंस को काफी चौंका दिया था। स्वरा एक बार फिर पूरे रीति-रिवाज के साथ फहाद अहमद के साथ शादी करने जा रही हैं, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। अब शादी से प्री वेडिंग तक की डेट सामने आ गई है।

 

शादी के कार्ड ने बटोरी थी सुर्खियां
स्वरा एक बार फिर कोर्ट मैरिज के बाद अपने पति फहाद अहमद से शादी रचाने जा रही हैं। स्वरा की शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों स्वरा की शादी के कार्ड ने भी फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी। यह शादी का कार्ड काफी अनोखा था। अनोखा इसलिए क्योंकि इसमें न तो शादी की डेट का जिक्र है और न ही किसी रस्म का, लेकिन अब शादी से लेकर सभी रस्मों की डेट सामने आ चुकी है।

विज्ञापन


Shireen Mirza: कैसी है 'धर्मपत्नी' के सेट पर बेहोश हुईं शिरीन मिर्जा की तबीयत? पति ने बताया सेहत का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इस दिन से शुरू होंगे फंक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वरा और फहाद के  प्री-वेडिंग फंक्शन 12 मार्च से शुरू होंगे, जो हल्दी और मेहंदी के साथ शुरू किया जाएगा।  अगले दिन कर्नाटक में संगीत फंक्शन किया जाएगा और इसी दिन स्वरा और फहाद शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा ,जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।

 

कोर्ट मैरिज कर बंधे शादी के बंधन में
स्वरा और फहाद अपनी शादी का रिसेप्शन 16 मार्च को देंगे, जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आपको बता दें कि  स्वरा  ने फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज जनवरी 2023 में ही कर ली थी। 16 फरवरी को उनकी सगाई हुई थी, जिसमें अभिनेत्री अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। सगाई में स्वरा और फहाद के परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। एक्ट्रेस सोनम कपूर भी स्वरा की सगाई में पहुंची थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed