फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   swara bhaskar wedding with sp leader fahad ahmad kangana ranaut congratulate to tanu weds manu actress

Swara Kangana: कट्टर दुश्मनी छोड़ मित्र बनीं कंगना-स्वरा! 'तनु' ने दोस्त पायल को इस अंदाज में दी शादी की बधाई

Fri, 17 Feb 2023 02:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 17 Feb 2023 02:34 PM IST
सार

स्वरा और फहद ने कोर्ट मैरिज तो कर ली है, अब दोनों अगले महीने पारंपरिक तरीके से शादी रचाने वाले हैं। शुक्रवार को स्वरा ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान वह लाल रंग की साड़ी पहने थीं।

विज्ञापन
swara bhaskar wedding with sp leader fahad ahmad kangana ranaut congratulate to tanu weds manu actress
कंगना रणौत, स्वरा भास्कर, फहद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वरा भास्कर ने कल यानि 16 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग शादी के बाद तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने फहद संग बीते 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन शादी की तस्वीरें उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। स्वरा ने लाखों-करोड़ों का खर्चा छोड़ काफी सादे तरीके से शादी की है। शादी के बाद अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है, वहीं कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। स्वरा की शादी के बाद सबसे पहला रिएक्शन कंगना रणौत का आया है। तो चलिए जानते हैं कंगना ने स्वरा के बारे में क्या कहा है?

विज्ञापन

swara bhaskar wedding with sp leader fahad ahmad kangana ranaut congratulate to tanu weds manu actress
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला

स्वरा और फहद ने कोर्ट मैरिज तो कर ली है, अब दोनों अगले महीने पारंपरिक तरीके से शादी रचाने वाले हैं। शुक्रवार को स्वरा ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान वह लाल रंग की साड़ी पहने थीं। उन्होंने हाथों में मेहंदी रचाई थी और ज्वैलरी के नाम पर गले में हल्का सा सेट, मांगटीका और हाथों में कुछ चूड़ियां पहन रखी थीं। स्वरा का सिंपल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

swara bhaskar wedding with sp leader fahad ahmad kangana ranaut congratulate to tanu weds manu actress
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला

अब स्वरा की इन तस्वीरों पर कंगना ने कमेंट किया है। कंगना ने लिखा- ‘आप दोनों खुश दिख रहे हैं। धन्य हैं कि आपको भगवान का आशीर्वाद प्राप्त है। शादियां दिल में होती हैं बाकी सब औपचारिकताएं हैं'। बता दें कि स्वरा और कंगना ने साथ में तनु वेड्स मनु फिल्म में  काम किया है। इस फिल्म में वह कंगना की सहेली बनी हुई हैं। स्वरा की तस्वीरों पर कंगना के ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा- जीवन में पहला सकारात्मक ट्वीट।

 
विज्ञापन

swara bhaskar wedding with sp leader fahad ahmad kangana ranaut congratulate to tanu weds manu actress
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media

बता दें कि कंगना और स्वरा अपने बीच चल रहे विवाद के चलते भी काफी मशहूर हैं। बता दें कि साल 2020 में कंगना ने स्वरा और तापसी पन्नू को बी ग्रेड एक्ट्रेस बता दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच खूब बहस हुई थी। काफी बहस के बाद आखिर में स्वरा ने कंगना के लिए यह भी कहा था कि वह उनसे प्यार करती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed