बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों राजनीतिक मुद्दों को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। वे आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने निजी विचार सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर रखती रहती हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और निजी व प्रोफेशन से जुड़ी चीजें फैंस संग साझा करती हैं। अब उन्होंने मां के जन्मदिन पर उनकी फोटो शेयर कर खास संदेश के साथ एक पोस्ट साझा किया है, जिसपर फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 of 7
स्वरा भास्कर, इरा भास्कर
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही कई सारी इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की हैं, जिनमें उनकी मां इरा भास्कर की कई तस्वीरें देखी जा सकती हैं। इनमें इरा भास्कर की बचपन की तस्वीरें भी शामिल हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि स्वरा के बचपन की तस्वीर अपनी मां से बिलकुल मैच करती है।
3 of 7
परिवार संग स्वरा भास्कर
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा ‘हमारी जिंदगी की रोशनी को जन्मदिन की बधाई… वो शख्स जिसकी एक मुस्कुराहट हमारी जिंदगी को बेहतर बना देती है। जन्मदिन मुबारक मां’। इसके अलावा स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी तरह-तरह की फोटोज शेयर अलग-अलग मैसेज लिखा है।
4 of 7
स्वरा भास्कर, इरा भास्कर
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा ने एक अपने पोस्ट को स्टोरी पर शेयर करते हुए ‘लिखा हैप्पी बर्थडे मां’। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला एक इमोजी भी बनाया, जिसके अंदर मॉम लिखा था। साथ ही उन्होंने नीचे तीन गमले का इमोजी लगाया है, जिसमें फूल खिले थे। इसपर भी मॉम लिखा था। फोटो में इरा भास्कर स्वरा को गोद में लिए हुई हैं।
5 of 7
स्वरा भास्कर, इरा भास्कर
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
इसके अलावा स्वरा ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें केक के आगे उनकी मां, पिता और अन्य करीबी लोग नजर आ रहे हैं। इसके बाद अभिनेत्री ने एक फोटो डाली, जिसमें वे खुद अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इसमें इरा भास्कर की स्माइल के बारे में उन्होंने लिखा है। क्योंकि वो वाकई काफी दिल खोलकर हंसती नजर आ रही हैं।