Shabaash Mithu: तापसी की फिल्म पर उठे सवाल तो स्वरा भास्कर ने किया बचाव, कहा- बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई...
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिथु धीमी गति से बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। कोई इसे फ्लॉप बता रहा है तो कोई सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू का मजाक बना रहा है। वहीं स्वरा भास्कर तापसी के बचाव में उतरी हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिथु इस शुक्रवार को रिलीज हो गई है। क्रिकेट पर आधारित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछा खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। ओपनिंग डे पर ही धीमी गति से चलने वाली ये फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही है। शाबाश मिथु भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में मिताली के बचपन से लेकर संघर्ष तक की पूरी दास्तां दिखाई गई है। इस फिल्म को लेकर लोगों के मिले-जुले रिव्यू आ रहे हैं। कोई इसे फ्लॉप बता रहा है तो कोई सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू का मजाक बना रहा है। इसको लेकर बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का बयान आया है। वह अपनी दोस्त के समर्थन में उतरी हैं।
दरअसल ओपनिंग डे से ही फिल्म शाबाश मिथु धीमी चाल से चल रही है। पहले दिन इस फिल्म ने महज 40 लाख रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म को लेकर स्वरा से पूछा गया कि क्या शाबाश मिथु जैसी महिला प्रधान फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं। जवाब में स्वरा ने कहा- मैं ऐसा नहीं मानती कि केवल बॉक्स ऑफिस पर की गई कमाई ही किसी फिल्म की वैल्यू जानने के लिए काफी हो। कुछ कल्ट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं, जबकि कुछ बकवास फिल्में हिट हो जाती हैं।
I don’t believe that box office earnings are the sole determinant of the value of films.. Some now cult films were box office duds and some films no better than tripe have been hits.. I loved the trailer of #shabashmithu and am catching it in theatres this week! ✨ https://t.co/VzQU4C220z
— Swara Bhasker (@ReallySwara) July 19, 2022
स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि मुझे शाबाश मिथु का ट्रेलर अच्छा लगा है और मैं सिनेमाघर में इसे देखने जरूर जाऊंगी। स्वरा भास्कर ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर बाकायदा एक ट्वीट किया है। बता दें कि शाबाश मिथु से पहले भी क्रिकेट पर आधारित कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन ज्यादातर फ्लॉप हो गई हैं। तापसी की शाबाश मिथु भी फ्लॉप की कैटेगरी में जाती नजर आ रही है। अगर इतनी ही धीमी गति से इसकी कमाई होती रही तो बहुत जल्द इसे भी फ्लॉप का तमगा मिल जाएगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी के पास इन दिनों पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही डंकी में तापसी, शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अनुराग कश्यप की दोबारा में भी दिखाई देंगी।