प्रेमी संग देर रात तक रहीं ऋतिक की पूर्व पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच तलाक की खबरें आईं थीं तब उसी के साथ यह चर्चाएं भी आईं थीं कि इस तलाक के पीछे अर्जुन रामपाल की बड़ी भूमिका है।
बाद में अर्जुन के साथ सुजैन खान ने भी इस तरह की बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि उनके और अर्जुन के बीच घरेलू संबंध हैं इसे इस तरह से नहीं देखा जाना चाहिए।
रात में दिखे साथ
मीडिया में इस बात की सुर्खियां न बने इसलिए फिल्मी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अर्जुन ने सुजैन खान से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
लेकिन एक मई को अधिकृत तौर पर तलाक लेने के बाद सुजैन खान एक नाइट बार में अर्जुन रामपाल के साथ नजर आईं। यह दोनों देर रात तक इस बार में दिखे।
ऋतिक से है मनमुटाव
तलाक की खबरें आने के बाद से ही ऋतिक रोशन और अर्जुन रामपाल के बीच तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। बीच में सोशल साइट्स में ऋतिक रोशन के मर जाने की अफवाह फैली। ऐसे माना गया कि यह अर्जन रामपाल द्वारा किया गया काम था।