फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sussanne khan with arjun rampal

तो सच ही है ऋतिक की पूर्व पत्नी का अफेयर?

Thu, 22 May 2014 11:21 AM IST
Updated Thu, 22 May 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
sussanne khan with arjun rampal

दोस्ती का मुद्दा बॉलीवुड में हमेशा संदेह के घेरे में रहता है। सितारे किसी के साथ अपने संबंधों पर कहते रह जाते हैं कि हम अच्छे दोस्त हैं मगर कोई मानता नहीं। इसीलिए अर्जुन रामपाल और सुजैन खान की दोस्ती का प्रकरण भी लगातार नए-नए ढंग से चर्चा पा रहा है।

विज्ञापन


बात यह है कि अर्जुन शादीशुदा हैं और सुजैन ने हाल में अपने पति ऋतिक रोशन से तलाक लेने के लिए अदालत में कागजात जमा किए हैं। लोगों ने उस वक्त आश्चर्य व्यक्त किया था जब ऋतिक से तलाक का मामला अदालत पहुंचने के दो दिन बाद ही सुजैन अर्जुन के साथ एक पार्टी में नजर आई थीं।
विज्ञापन


खास तौर पर ऋतिक के करीबी माने जाने वालों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। इसके बाद से सुजैन और अर्जुन फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं कि वे सार्वजनिक जगहों पर साथ नजर न आएं। लेकिन इन दिनों कैमरों की आंख से कुछ बच नहीं पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात पहुंची सुजैन

sussanne khan with arjun rampal

ताजा मामला बीते मंगलवार की रात का है। जब हॉलीवुड फिल्म ‘एक्स-मैनः डेज ऑफ द फ्यूचर पास्ट’ का बॉलीवुड सेलेब्रिटियों के लिए खास शो रखा गया था। शो में तमाम लोगों के साथ अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया भी पहुंचे थे। लेकिन इन दोनों से पहले वहां सुजैन पहुंच गई थीं और उन्होंने फोटोग्राफरों को पोज देकर तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। वहां मौजूद सूत्रों के अनुसार तस्वीरें खिंचाते हुए सुजैन बिल्कुल तनाव में नहीं थीं और मुस्करा रही थीं। परंतु जब फिल्म के बाद लौटने का मौका आया तो हालात पूरी तरह बदल चुके थे।

सूत्रों ने बताया कि आश्चर्यजनक रूप से सुजैन अपनी कार में आई थीं, लेकिन जाते वक्त उन्होंने कार शो के स्थल पर ही छोड़ दी। उन्होंने चुपके से अपने दोस्त अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर की कार में अपने लिए जगह बनाई और इस तरह से बैठीं कि लोगों की उन पर नजरें न पड़ें। इसके बावजूद वह वहां मौजूद लोगों की नजरों से बचने में कामयाब नहीं रहीं।

मीडिया से छिपने की कोशिश

sussanne khan with arjun rampal

सूत्रों की मानें तो इन तीनों का फिल्म के शो से जाना बड़ा ही ड्रामाई टाइप का रहा। वे लोग मीडिया की नजरों से चोरी-छुपे निकलने के प्रयास में पकड़े गए। अर्जुन और मेहर कार के आगे की सीट पर बैठे थे जबकि सुजैन उनके पीछे की सीट पर अपने बालों से चेहरा लगभग ढंक कर बैठी थीं।

तीनों के बैठते ही कार बहुत तेज रफ्तार से मौके से निकली। अर्जुन ड्राइविंग सीट पर थे। बात यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ सूत्रों का कहना है कि मीडिया की एक कार भी तीनों की कार के पीछे थे। अर्जुन ने कुछ आगे जाकर जब अपनी कार एक गली में मोड़ी और उतरे तो मीडिया की कार में मौजूद कैमरामैन उन्हें क्लिक करने लगा।

नाराज हो गए अर्जुन

sussanne khan with arjun rampal

तब अर्जुन ने गुस्से में उसका कैमरा छीना और अपशब्द कहे। उनका कहना था कि मीडिया ने उनकी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी कर रखी है। बात वहीं शांत हो गई, लेकिन बॉलीवुड में लोग आश्चर्य कर रहे हैं कि अगर अर्जुन, मेहर और सुजैन में सिर्फ दोस्ती है तो वह किस बात पर पर्दा डाल रहे हैं और क्यों इतना भड़क रहे हैं?

इस बात से खुद अर्जुन भी वाकिफ हैं कि ऋतिक रोशन और सुजैन के बीच हुए अलगाव के लिए उनके जिम्मेदार होने की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। वह तब इतने दुखी हुए थे कि उन्होंने मीडिया में वक्तव्य जारी करके कहा था कि उनका इस अलगाव से कोई लेना-देना नहीं है। परंतु अब जिस तरह से वह प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, आपा खो रहे हैं उससे नए सिरे से सवाल सिर उठाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed