फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita Sen brother ex wife Charu Asopa pens down Birthday wish of Aarya 3 actress with lovely photos

Sushmita Sen: चारू असोपा ने खास नोट लिख सुष्मिता सेन को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीरों में दिखा दोनों का बॉन्ड

Sun, 19 Nov 2023 09:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 19 Nov 2023 09:32 PM IST
सार

चारू असोपा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत नोट लिखकर सुष्मिता सेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Sushmita Sen brother ex wife Charu Asopa pens down Birthday wish of Aarya 3 actress with lovely photos
सुष्मिता सेन, चारू असोपा - फोटो : instagram

विस्तार

ओटीटी की दुनिया की 'शेरनी' यानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता अपने परिवार के बहुत करीब हैं और अक्सर उनके लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर व्यक्त करती रहती हैं। लेकिन आज  अभिनेत्री के लिए प्यार व्यक्त करने का मौका उनके परिवार के सदस्यों का था। सुष्मिता के लिए इस पल को और भी खास बनाने के लिए अभिनेत्री के भाई राजीव सेन की पूर्व पत्नी चारू असोपा ने एक खास पोस्ट के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

चारू ने सुष्मिता को बताया प्रेरणा
चारू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सुष्मिता के साथ कई तस्वीरें साझा की और खास नोट भी लिखा। चारू ने लिखा, 'सबसे अद्भुत व्यक्ति जिसे मैं जानती हूं, उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे नहीं पता कि इसे कहां से शुरू करूं, लेकिन मैं सच में चाहती हूं कि आप जानें कि मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चीज जो मैंने सीखी है वह है जीवन को बहुत शालीनता और साहस के साथ जीना। आप वास्तव में प्रत्येक महिला के लिए एक प्रेरणा हैं। जियाना की सेक्सी बुआ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं और जियाना आपसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं दीदी।'
विज्ञापन


बेहद खास है चारू और सुष्मिता का बॉन्ड
इस खास पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीरों में सुष्मिता सेन चारू और जियाना के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक फोटो में सुष्मिता को चारू और उनकी बेटी जियाना के साथ पोज देते देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में सुष्मिता को जन्म के तुरंत बाद में बेबी जियाना को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। बाकी तस्वीरें चारू की गोद भराई की हैं, जिनमें सुष्मिता उन पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में चारू और सुष्मिता का बॉन्ड साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)



फैंस ने लुटाया प्यार
चारू असोपा की पोस्ट पर सुष्मिता के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'सुष्मिता मैम वास्तव में जीवन में एक बार मिलने वाली महिला हैं, सच में प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक।' दूसरे ने कहा, 'वह सच में एक प्रेरणा हैं।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'अरे ऐसी बुआ बनना तो मेरा सपना है।' आपको बता दें, चारू असोपा की शादी सुष्मिता के भाई राजीव सेन से हुई थीं। दोनों की एक बेटी जियाना भी है, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और तलाक हो गया। हालांकि, चारू का रिश्ता सुष्मिता और राजीव के माता-पिता के साथ आज भी बहुत अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed