फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput says i never recommended Kriti name for Chanda Mama Door Ke

सुशांत बोले फिल्म 'चंदा मामा दूर के' लिए मैंने कृति के नाम की नहीं की सिफारिश

Sat, 12 Aug 2017 04:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Aug 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput says i never recommended Kriti name for Chanda Mama Door Ke
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के अफेयर के चर्चे यूं तो बॉलीवुड में काफी पहले से ही छाए हुए हैं। वहीं कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि सुशांत अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड कृति के लिए अपने अगले प्रोजेक्ट 'चंदा मामा दूर के' लिए अप्रोच कर रहे हैं। लेकिन अब सुशांत ने मीडिया में आईं इन खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है।
विज्ञापन


मीडिया में आईं खबरों की मानें तो सुशांत ने कहा है कि फिल्म 'चंदा मामा दूर के' लिए उन्होंने केवल खुद के लिए अप्रोच किया था न किसी एक्ट्रेस के लिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन हाउस ने मेरे साथ स्क्रीन शेयर करने वाली एक्ट्रेस का नाम काफी हद तक तय कर लिया है। वो नाम जल्द ही आप लोगों के सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें- कृति ने सुशांत के साथ लिंकअप की खबरों पर दिया ये बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आ रहा है कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म में एस्ट्रोनॉट का रोल निभा सकती है। लेकिन अभी तक किसी फिल्म निर्माता की ओर से किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया गया है।

'चंदा मामा दूर के' फिल्म के डायरेक्टर नेशनल अवार्ड जीत चुके संजय पूरन सिंह चौहान हैं। वहीं इस फिल्म में सुशांत के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे जबकि एक्ट्रेस के नाम को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed