फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Waheeda Rehman will attend the opening ceremony of the Indian Film Festival of New Zealand

न्यूजीलैंड के भारतीय फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेंगी वहीदा रहमान, जानें किन फिल्मों का होगा प्रदर्शन?

Wed, 26 Aug 2026 01:55 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Aug 2026 01:55 PM IST
सार

Waheeda Rehman In New Zealand: न्यूजीलैंड के भारतीय फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री वहीदा रहमान भी शिरकत करेंगी। यहां उनकी फिल्म ‘तीसरी कसम’ का भी प्रदर्शन किया जाएगा। जानें और क्या खास होगा इस महोत्सव में?

विज्ञापन
Waheeda Rehman will attend the opening ceremony of the Indian Film Festival of New Zealand
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जल्द ही न्यूजीलैंड में भारतीय फिल्म महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस खास महोत्सव में भारतीय सिनेमा की मशहूर और दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान भी शामिल होंगी। कार्यक्रम में वहीदा की हिट फिल्म 'तीसरी कसम' का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस खबर में जानिए यहां और क्या खास होगा?

विज्ञापन


वहीदा रहमान ने जाहिर की खुशी 
अभिनेत्री वहीदा रहमान भी न्यूजीलैंड में होने वाले इस भारतीय फिल्म महोत्सव में हिस्सा बनेंगी। एक बातचीत के दौरान वहीदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा…

विज्ञापन
  • सिनेमा में हमेशा से लोगों और संस्कृतियों को करीब लाने की ताकत रही है।
  • मुझे खुशी है कि न्यूजीलैंड में भारतीय सिनेमा की समृद्धि और विविधता का जश्न मनाया जा रहा है। 
  • फिल्म 'तीसरी कसम' मेरे दिल के बहुत करीब है।
  • मुझे विशेष रूप से खुशी है कि यह फिल्म इस महोत्सव का उद्घाटन करेगी।
  • दर्शकों की एक नई पीढ़ी को भी इसकी कालजयी कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

Waheeda Rehman will attend the opening ceremony of the Indian Film Festival of New Zealand
फिल्म तीसरी कसम - फोटो : सोशल मीडिया

महोत्सव में क्या होगा खास?  
भारतीय फिल्म महोत्सव का आयोजन न्यूजीलैंड में किया जाएगा। भारतीय फिल्म महोत्सव 30 फिल्मों की स्क्रीनिंग, उद्योग जगत की चर्चाओं, स्क्रीनिंग के बाद प्रश्नोत्तर सत्र, नेटवर्किंग कार्यक्रमों और एक पुरस्कार समारोह होंगे। पहले संस्करण में 10 फीचर फिल्में, 16 लघु फिल्में और 4 विशेष स्क्रीनिंग दिखाई जाएंगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार गुजराती, बंगाली, मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, फ्रेंच, जापानी, हिंदी, अंग्रेजी, नेपाली, कश्मीरी, पंजाबी और कुमाऊंनी सहित 11 भाषाओं और यहां तक कि एक मूक फिल्म के साथ, यह महोत्सव भारत की भाषाओं और कहानी कहने की कला का जश्न मनाएगा।

विज्ञापन

Waheeda Rehman will attend the opening ceremony of the Indian Film Festival of New Zealand
पाकीजा - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे होगा फिल्म महोत्सव का समापन ? 
महोत्सव के बारे में निदेशक पेट्रीना डी'रोजारियो ने बताया कि इसके समापन के दौरान भी कई कार्यक्रम होंगे। 

  • न्यूजीलैंड के दर्शकों के लिए हमें फिल्म 'पाकीजा' उपलब्ध कराई गई है।
  • पुनर्स्थापित होने के बाद इस फिल्म को प्रदर्शित करने वाला यह दुनिया का दूसरा महोत्सव होगा।
  • यह भी संभव है कि न्यूजीलैंड के दर्शकों ने पहले कभी इस फिल्म को न देखा हो।
  • 1972 में रिलीज हुई इस प्रतिष्ठित फिल्म को देखने वाले पहले दर्शकों में से एक होने पर हम बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed