फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sushant singh rajput nervous for kissing scene

27 चुंबन के बाद घबरा रहे हैं सुशांत

Mon, 02 Sep 2013 05:50 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput nervous for kissing scene

फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की रिलीज को अब अंगुलियों पर गिनने लायक दिन बचे हैं और फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत की घबराहट पल-पल बढ़ रही है। कारण यह कि इस फिल्म से उनका भाग्य तय होने जा रहा है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि सुशांत ने इस फिल्म में दोनों हीरोइनों (परिणीति चोपड़ा और वानी कपूर) के कुल 27 चुंबन लिए हैं और ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी के मल्लिका शेरावत के साथ फिल्म ‘मर्डर’ (2003) में तेरह चुंबनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


अगर यह सही है तो सुशांत को भविष्य में इमरान की जगह मिल सकती है और अगर फिल्म नहीं चली तो सारे ‘किस’ बेकार चले जाएंगे। ऐसे में सुशांत की घबराहट समझी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे घबराहट का कारण यह भी है कि किसी भी सितारे के लिए कैरियर की दूसरी फिल्म बहुत अहम होती है, भले ही उसकी पहली फिल्म हिट रही हो। चाहे ऋतिक रोशन हों या फिर कुछ साल पहले लॉन्च हुए इमरान खान।

ऋतिक ने ‘कहो ना... प्यार है’ से धमाकेदार शुरुआत की थी, इसी तरह इमरान की ‘जाने तू... या जाने ना’ सुपर हिट रही थी। लेकिन दोनों की दूसरी फिल्में फ्लॉप हुई थी।

ऐसे कई उदाहरण फिल्म इंडस्ट्री में हैं। कुमार गौरव को देखें तो उनकी पहली फिल्म ‘लव स्टोरी’ आज भी याद की जाती है, लेकिन दूसरी फिल्म कौन सी थी, यह किसी को पता नहीं।


ऐसे में अगर सुशांत की घबराहट बढ़ रही है, तो लाजमी है।उल्लेखनीय है कि पहली फिल्म ‘काय पो चे’ की कामयाबी में उनके साथ दो और हिस्सेदार थे, अमित साध और राज कुमार यादव। लेकिन सबसे ज्यादा तारीफ सुशांत को मिली थी। उसी का नतीजा थी यशराज फिल्म्स की यह फिल्म और इसमें 27 चुंबन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed