ड्रग्स केस: सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को शादी के लिए मिली 15 दिन की अंतरिम जमानत
- सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को 15 दिन की राहत मिल गई है।
- दरअसल, सिद्धार्थ को उनकी शादी के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई है।
- सिद्धार्थ को 2 जुलाई को वापस सरेंडर करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेता के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को अंतरिम जमानत मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 दिन के लिए सिद्धार्थ को उनकी शादी के लिए बेल मिली है। एक बातचीत के दौरान सिद्धार्थ के वकील तारक सैय्यद ने कहा, "उन्हें मानवीय आधार पर अंतरिम राहत दी गई है। 2 जुलाई को उन्हें सरेंडर करना होगा।" इससे पहले कोर्ट ने सिद्धार्थ की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
सिद्धार्थ ने पिछले सप्ताह जमानत याचिका दायर की थी। अदालत के समक्ष जमानत के लिए अन्य कारणों के साथ 26 जून को होने वाली अपनी शादी का हवाला दिया था। अपने वकील तारक सैय्यद के जरिये दाखिल जमानत याचिका में पिठानी ने दावा किया था कि उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है। याचिका में कहा गया था कि पिठानी के पास से ना तो मादक पदार्थ मिला है और ना ही अपराध में शामिल होने का संकेत देने संबंधी सामग्री, यहां तक उनका दूर-दूर तक मादक पदार्थों के लेनदेन से भी कोई संबंध नहीं है।
लंबे समय तक NCB को चकमा देते रहे पिठानी तक जांच एजेंसी उनके नए सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पहुंची थी। बता दें, सुशांत की मौत के तुरंत बाद सिद्धार्थ ने अपना पुराना अकाउंट डिलीट कर दिया था। इसी साल अप्रैल में उन्होंने अपना नया सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी।
सिद्धार्थ पिठानी ने बार-बार बदले बयान
सिद्धार्थ पिठानी सुशांत के बहुत करीबी दोस्तों में से एक थे। सुशांत के घर में वह उनके साथ ही रहता थे। सुशांत के अंतिम दिनों में सिद्धार्थ उनके करीबी थे तो पुलिस और सीबीआई ने भी सिद्धार्थ से खूब पूछताछ की। सिद्धार्थ इस कार्यवाही में लगातार बयान बदलते रहे हैं। उसको लेकर भी सवाल यह रहा कि आखिर अंत समय में उन्होंने पाला क्यों बदला?
हाल ही में की थी सगाई
सिद्धार्थ पिठानी ने हाल ही में सगाई की है। उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था ‘जस्ट एंगेज्ड’, ‘नए सफर की शुरुआत’।