फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Death Case Full day Updates of case including Rhea Chakraborty CBI Drugs Chat NCB and kangana Ranaut Bollywood Taunt

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई जांच का छठवां दिन, एक क्लिक में जानें पूरे दिन का सार

Wed, 26 Aug 2020 08:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 26 Aug 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Full day Updates of case including Rhea Chakraborty CBI Drugs Chat NCB and kangana Ranaut Bollywood Taunt
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। दो महीने से भी अधिक का वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक ये केस सुलझ नहीं पाया है। मुंबई पुलिस के बाद बिहार पुलिस और अब सीबीआई, इस केस की जांच कर रही है। सुशांत सिंह केस में सीबीआई की जांच का आज छठा दिन रहा। आज भी इस केस में कई अलग-अलग खुलासे हुए। इस स्पेशल रिपोर्ट में आपको बताते हैं आज सुशांत केस में क्या क्या हुआ।

विज्ञापन
  • आज (बुधवार) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती के मोबाइल से डिलीट हुए कुछ चैट्स एक्सेस किए थे और इन्हें एनसीबी को सौंपा गया था। इन चैट में रिया की ड्रग्स के लिए कई लोगों से बातचीत सामने आई है। इसके अलावा दूसरी ओर सीबीआई ने  सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और वॉचमैन से पूछताछ की। इन तीनों के साथ ही साथ सीबीआई ने दो पुलिसकर्मियों से भी सवाल- जवाब किए।
  • विज्ञापन
  • सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और भाई की मौत से जुड़ी हर बात पर अपनी राय रख रही हैं। ऐसे में जब रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स कनेक्शन से जुड़ी चैट सामने आई  तो श्वेता ने भी इस पर ट्वीट किया। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर लिखा, 'यह गंभीर अपराध है। सीबीआई को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए।' वहीं दूसरी ओर श्वेता के पति व सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने लिखा, 'अब पता चला कि रिया और उसके साथ मिले अन्य साजिशकर्ता सुशांत को कॉफी में मिलाकर ड्रग्स दे रहे थे।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • श्वेता और विशाल के अलावा राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, 'एफआईआर में हमने कहा था कि सुशांत को ड्रग का ओवरडोज दिया जाता था। हमें लगता था कि कोई ड्रग होगी जो डॉक्टर ने सुझाई होगी लेकिन यह खुलासा होश उड़ाने वाला है। इसका मतलब है कि सुशांत को हार्डकोर ड्रग्स दिए जा रहे थे जो कि किसी का दिमाग कंट्रोल करने के लिए दिए जाते हैं।'
  • सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट सामने आने के बाद इस केस में ड्रग्स का भी एंगल जुड़ गया है। ऐसे में कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कंगना ने बॉलीवुड को बुलीवुड बताते हुए लिखा, 'अगर नारकोटिक्स ब्यूरो बुलीवुड में एंट्री करता है तो कई ए-लिस्टर्स सलाखों के पीछे होंगे। अगर ब्लड टेस्ट किए जाते हैं तो कई हैरान करने वाले खुलासे होंगे। उम्मीद करती हूं कि पीएमओ स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुलीवुड नाम के गटर को साफ कर देंगे।'

  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक मामला दर्ज किया है। रिया, शौविक, जया साहा और श्रुति मोदी पर एनसीबी जांच करेगी। दिल्ली स्थित एनसीबी की ऑपरेशन्स यूनिट मुंबई एनसीबी के साथ मिलकर केस में ड्रग्स एंगल की तफ्तीश करेगी।  एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 22, 27 और 29 के तहत केस दर्ज किया है।
  • सुशांत के एक्स असिस्टेंट अंकित आचार्य  ने भी केस में आए ड्रग्स के एंगल पर अपनी बात रखी है। एक चैनल से बातचीत में अंकित ने कहा, 'जब मैं सुशांत भैया के साथ था तो मैंने उन्हें कभी ड्रग्स लेते नहीं देखा। वह अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते थे। फिटनेस को लेकर बहुत सजग थे। जूस, प्रोटीन शेक पीते थे, खाने-पीने का बहुत ध्यान रखते थे।'
  • सुशांत सिंह राजपूत के शव को देखने के लिए रिया चक्रवर्ती मॉर्चुरी में जाने की इजाजत दी गई थी। ऐसे में आज ये मुद्दा भी दिनभर गरमाया रहा। महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को नोटिस भेजा है। आयोग ने अस्पताल मैनेजमेंट और पुलिस से पूछा है कि किन नियमों के तहत रिया को परमिशन दी गई थी?
  • बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, 'सीबीआई को जांच करने देना चाहिए। हमें इस बात की चिंता है कि सुशांत के साथ हुआ क्या? इतना हसमुख लड़का आत्महत्या कैसे कर सकता है, यह एक बड़ा प्रश्न है। अभी हमें निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए, जांच पूरी होने देना चाहिए।'
  • अशोक चौधरी के अलावा महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख  ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस सही जांच कर रही थी और सही दिशा में जा रही थी। लोगों की मांग पर अब सीबीआई अपने तरीके से जांच कर रही है। अभी सीबीआई की जांच पूरी भी नहीं हुई कि मीडिया कल कुछ और, आज कुछ और दोपहर में कुछ और, और शाम को कुछ और बता रही है।मेरे ख्याल से अब मीडिया को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। जब सीबीआई अपनी जांच पूरी कर चार्ज शीट फाइल करेगी तो उसमें मामले का पूरा पता चलेगा।'


पढ़ें: जब महेश भट्ट ने बताया था सच्चे प्यार का मतलब, बात सुनकर रिया चक्रवर्ती ने तुरंत लगा लिया था गले

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed