सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से अधिक का वक्त हो चुका है। ऐसे में मुंबई पुलिस अभी तक करीब 37 लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद अब बारी आई है धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता की। अपूर्व मेहता से मुंबई पुलिस दिवंगत अभिनेता सुशांत के केस में पूछताछ करेगी।
2 of 4
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीती 14 जून को बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही हैं और इसके पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस बीच अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिवंगत अभिनेता के केस को लेकर अपडेट दिया है।
3 of 4
अनिल देशमुख, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल देशमुख ने कहा है कि अभी तक कुल 37 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। वहीं महेश भट्ट का बयान भी एक दो दिन में दर्ज होगा। इसके साथ ही कंगना रनौत को भी बयान के लिए तलब किया गया है। अनिल देशमुख ने आगे बताया कि करण जौहर के मैनेजर को कॉल करके कह दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर निर्देशक को भी मौजूद होना पड़ेगा।
4 of 4
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
याद दिला दें कि सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया के साथ ही साथ कई बॉलीवुड सितारे भी दिवंगत अभिनेता के केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। फैंस और कई सितारों का कहना है कि सुशांत की कथित आत्महत्या के पीछे कुछ लोगों की बड़ी साजिश है। ऐसे में इसका पूरा खुलासा होना चाहिए।