फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput case NCB summons Jaya Shah and Shruti Modi

SSR Death Case: एनसीबी ने श्रुति मोदी और जया शाह को भेजा समन, सोमवार को पेशी

Sun, 20 Sep 2020 09:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 20 Sep 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case NCB summons Jaya Shah and Shruti Modi
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : acebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह को पूछताछ के लिए बुलाया है। जया शाह और श्रुति मोदी से पूछताछ करने के लिए एनसीबी की एसआईटी टीम ने समन भेजा है। समन में कहा गया है कि श्रुति और जया को सोमवार को एनसीबी के सामने पेश होना होगा।

विज्ञापन


इससे पहले भी सुशांत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कुछ प्वाइंट्स क्लीयर करने के लिए श्रुति और जया को बुलाया गया था। ईडी की पूछताछ के दौरान रिया और जया की चैट सामने आई थी।  इन दोनों से मुंबई पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई की टीम पहले ही कई बार पूछताछ कर चुकी है। इस केस में रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा समेत कई लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने मुंबई से चार और ड्रग पैडलर्स को भी हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन



ड्रग्स मामले में अब तक हुई 17 लोगों की गिरफ्तारी
सुशांत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिया पिछले सात दिनों से मुंबई की भायखला जेल में है। एनसीबी ने उसे आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था और नौ सितंबर को भायखला जेल भेज दिया था। रिया की जमानत अर्जी दो बार खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed