11:49 PM, 08-Sep-2020
एनसीबी ने सिर्फ दो बात कहने के लिए की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मीडिया के एनसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए काफी इंतजार के बाद दफ्तर से बाहर आए ज्वाइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने सिर्फ दो ही बातें कहीं और वापस चले गए। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने 22 सितंबर तक रिया चक्रवर्ती को हिरासत में भेजा है। उन्हें कोर्ट के आदेश के मुताबिक आज यहीं रखा जाएगा। बुधवार सुबह उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
11:23 PM, 08-Sep-2020
रिया को बुधवार सुबह भेजा जाएगा जेल
विशेष सरकारी वकील अतुल सर्पांडे ने बताया कि रिया को इस महीने की 22 तारीख तक के लिए भेजा जा रहा है। उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। आज (मंगलवार की रात) की रात वह यहां (एनसीबी कार्यालय में) रहेंगी और कल (बुधवार को) सुबह जेल भेजी जाएंगी।
11:10 PM, 08-Sep-2020
एनसीबी का दफ्तर हुआ बंद
रिया चक्रवर्ती को आज की रात एनसीबी के दफ्तर में ही बितानी होगी। तमाम लोगों के बाहर जाने के बाद दफ्तर के गेट बंद कर दिए गए हैं। रिया को कल भायखला जेल ले जाया जाएगा।
10:43 PM, 08-Sep-2020
एनसीबी कार्यालय में ही काटनी होगी रात
रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें आज की रात एनसीबी कार्यालय में ही काटनी होगी। कल सुबह उन्हें जेल ले जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
10:35 PM, 08-Sep-2020
रिया को एक और झटका
रिया चक्रवर्ती को एक और झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कम से कम आज रात उन्हें एनसीबी के कार्यालय या फिर जेल में ही बितानी होगी। अदालत ने रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया था।
10:22 PM, 08-Sep-2020
रिया की जमानत काफी मुश्किल
माना जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती को जेल जाने से राहत मिलना काफी मुश्किल है। टीवी चैनलों के मुताबिक अदालत में उनकी जमानत याचिका का खारिज होना लगभग तय माना जा रहा है। यह देखा जाना होगा कि अगर उनकी याचिका खारिज होती है, तो उन्हें एनसीबी के कार्यालय में ही रात बितानी होगी या फिर उन्हें जेल ले जाया जाएगा।
10:09 PM, 08-Sep-2020
कुछ देर में जमानत पर होगा फैसला
अदालत में रिया चक्रवर्ती की जमानत पर सुनवाई चल रही है। थोड़ी ही देर में पता चल जाएगा कि उन्हें आज रात यहीं अस्थायी जेल में रखा जाएगा या फिर उन्हें जमानत मिल जाएगी।
09:56 PM, 08-Sep-2020
रिया को जाना होगा जेल
अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले एनसीबी ने रिया को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी। अदालत के आदेश के अनुसार अब रिया को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा।
09:37 PM, 08-Sep-2020
10 लोगों की गिरफ्तारी
रिया चक्रवर्ती समेत सुशांत सिंह राजपूत मामले में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है। जिसमें अभिनेत्री के भाई शौविक भी शामिल है। फिलहाल रिया चक्रवर्ती की पेशी जारी है और जल्दी ही कोर्ट का फैसला सामने आ सकता है।
09:28 PM, 08-Sep-2020
जारी है कोर्ट में सुनवाई
बता दें कि रिया चक्रवर्ती की साढ़े सात बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से कोर्ट में पेशी होनी थी लेकिन सायन अस्पताल से आने में देरी के चलते देरी से पेशी हुई। इसके बाद से ही अभी तक कोर्ट में पेशी जारी है और किसी भी वक्त सुनवाई खत्म हो सकती है।