सुशांत केस: पटना के एसपी को क्वारंटीन करने पर बीएमसी की सफाई, कहा- 'गाइंडलाइंस के मुताबिक उठाए कदम'
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस और पटना पुलिस की तनातनी जारी है। रविवार को जांच के लिए पटना के एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे थे जिसके बाद बीएमसी की टीम ने उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया।
इस पूरे मामले में गहमागहमी शुरू हुई तो बीएमसी ने अपनी ओर से सफाई दी है। बीएमसी ने कहा कि 'पटना के एसपी विनय तिवारी को मुंबई एयरपोर्ट के घरेलू उड़ान के दौरान तय नियमों के तहत क्वारंटीन किया गया है।' बीएमसी ने आगे कहा कि उन्हें सात दिन से अधिक वक्त तक मुंबई में रुकना है इसलिए ऐसा किया गया।
Patna Superintendent of Police Binay Tiwari has been quarantined as per the present guidelines for domestic arrivals at Mumbai Airport: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) #SushantSinghRajputDeathCase https://t.co/mT8k5BkVUr pic.twitter.com/LI4wiFuxRT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 3, 2020
बताया जा रहा है कि देर रात एसपी विनय तिवारी अपनी टीम के साथ सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े किसी संदिग्ध से पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान वहां बीएमसी की टीम ने पहुंचकर एसपी को क्वारंटीन का हवाला दिया और फिर उनके हाथ पर मुहर लगा दी।
बीएमसी की टीम ने एसपी विनय तिवारी को मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित एसआरपीएफ ग्रुप-8 के ऑफिसर्स रेस्ट हाउस में जबरन क्वारंटीन कर दिया है। गुप्तेश्वर पांडेय ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये हैं बिहार काडर के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे जबरदस्ती क्वारंटीन कर दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच करने वाली टीम का नेतृत्व करने गए थे। अब ये यहां से कहीं निकल नहीं सकते।'
ये हैं बिहार cadre के IPS अधिकारी विनय तिवारी जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे रात में ज़बरदस्ती क्वोरंटीन कर दिया गया.SSR केस में जाँच करनेवाली टीम का नेतृत्व करने गए थे.अब ये यहाँ से कहीं निकल नहीं सकते!@IPSVinayTiwari pic.twitter.com/6Le4AXjuJ8
— IPS Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) August 2, 2020