फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput and Shraddha Kapoor second trailer has been out

"छिछोरे" का दूसरा ट्रेलर रिलीज, सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा का अंदाज जीत लेगा दिल

Fri, 23 Aug 2019 04:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 23 Aug 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput and Shraddha Kapoor second trailer has been out
Chhichhore - फोटो : social media
मशहूर फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म "छिछोरे" इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते दिनों फिल्म का पहला ट्रेलर और गाना रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म "छिछोरे" में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर ,वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी और नलनेश नील जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अब "छिछोरे" का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। 
विज्ञापन


पहले ट्रेलर में जहां कॉलेज और कॉलेज की बाद की जिंदगी को दिखाया गया था वहीं "छिछोरे" के दूसरे ट्रेलर में केवल कॉलेज की जिंदगी को ही दिखाया गया है। 1 मिनट 56 सेकंड के "छिछोरे" के दूसरा ट्रेलर दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। ट्रेलर में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा की बेहद शानदार कॉमेडी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: ताहिर को मिला अदाकारी का नया 'उस्ताद', धोनी की बायोपिक कर चुके सुशांत से लिए क्रिकेट टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म "छिछोरे" की कहानी चूंकि वर्तमान और अतीत में एक साथ चल रही है, इसीलिए फिल्म के सभी किरदार इन दोहरे किरदारों में नजर आएंगे। जुड़वा 2 और बागी 2 जैसी हिट फिल्में देने के बाद,"छिछोरे" के साथ साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज एक बार फिर एक साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म "छिछोरे" अगले महीने के पहले हफ्ते में रिलीज होने जा रही है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed