फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput and Shraddha Kapoor film Chhichhore new song Fikar Not has been out

रिलीज हुआ छिछोरे का नया गाना 'फिकर नॉट', देखकर आपको भी याद आ जाएंगे कॉलेज के दिन

Sat, 17 Aug 2019 06:52 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 17 Aug 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput and Shraddha Kapoor film Chhichhore new song Fikar Not has been out
Fikar Not song - फोटो : amar ujala mumbai
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी अगली फिल्म "छिछोरे" का नया गाना 'फिकर नॉट' रिलीज हो गया है। इस गाने का पूरा माहौल कैंपस का है और इसके जरिए नितेश दर्शकों को उनके कॉलेज के दिनों की  यादें  ताजा कराना चाहते हैं। फिल्म की कहानी चूंकि वर्तमान और अतीत में एक साथ चल रही है। इसीलिए इस गाने में फिल्म के सभी किरदार इन दोहरे किरदारों में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


गाने की मज़ेदार धुन सुन कर और आकर्षक स्टेप देखकर कॉलेज की टेंशन फ्री ज़िन्दगी की यादें ताज़ा होती हैं। गाना 'फिकर नॉट' का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसे गाया है नकाश अज़ीज़, देव नेगी, अमित मिश्रा, अमिताभ भट्टाचार्य, श्रीराम चंद्र और अंतरा मित्रा ने। छिछोरे के कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी और नलनेश नील भी इसमें नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: छिछोरे में निर्देशक नितेश तिवारी ने दिया इस एक्टर को आईआईटी मुंबई में अपने सीनियर का रोल
विज्ञापन
विज्ञापन


जुड़वा 2 और बागी 2 जैसी हिट फिल्में देने के बाद, छिछोरे के साथ साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज एक बार फिर एक साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म छिछोरे अगले महीने के पहले हफ्ते में रिलीज होने जा रही है।

पढ़ें: Trailer Review: 'छिछोरे' के ट्रेलर पर दिखा 96 का साया, सुशांत के लिए लिटमेस टेस्ट बनी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed