फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   chhichhore movie trailer out Sushant Singh Rajput and Shraddha Kapoor starrer celebrates friendship

Trailer Review: 'छिछोरे' के ट्रेलर पर दिखा 96 का साया, सुशांत के लिए लिटमेस टेस्ट बनी फिल्म

Sun, 04 Aug 2019 02:27 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 04 Aug 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
chhichhore movie trailer out Sushant Singh Rajput and Shraddha Kapoor starrer celebrates friendship
छिछोरे - फोटो : social media
डिजिटल रिव्यू: छिछोरे (ट्रेलर)
विज्ञापन

कलाकार: सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलिशेट्टी, तुषार पांडे और नलनेश नील
निर्देशक: नितेश तिवारी
निर्माता: फॉक्स स्टार स्टूडियोज

हो सकता है कि यह महज संयोग ही हो लेकिन संयोग बार बार तो नहीं होते ना। नितेश तिवारी की दंगल आने से पहले माधवन की साला खड़ूस रिलीज हुई, दोनों की कहानी एक। अब नितेश तिवारी की छिछोरे का ट्रेलर रिलीज हुआ तो जिन्होंने पिछले साल रिलीज हुई तमिल फिल्म 96 देखी है, उन्हें स्कूल से निकले उम्रदराज लोगों के रीयूनियन की वह कहानी फिर से याद आ रही है।

साला खड़ूस ज्यादा लोगों ने देखी नहीं तो दंगल में वही कहानी ज्यादा लोगों को अखरी नहीं। दूसरे वहां आमिर खान के आभामंडल का तेज भी था पर विजय सेतुपति और त्रिशा की रीयूनियन वाली लव स्टोरी इतनी मशहूर हो चली है कि इसका कन्नड़ रीमेक बन चुका है। हिंदी में भी बनने की कोशिशें चल रही हैं और तमाम हिंदी भाषी फिल्मी दर्शकों ने 96 अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ देख भी रखी है। 
विज्ञापन


 

इस बार नितेश तिवारी के लिए चुनौती थोड़ा और बडी इसलिए भी है कि उनके पास आमिर खान नहीं हैं। छिछोरे के हीरो हैं सुशांत सिंह राजपूत तो खुद अपना करियर पटरी पर वापस लाने के लिए कोशिशें कर रहे हैं। ट्रेलर के हिसाब से देखें तो छिछोरे में कुछ ऐसा नया नहीं है जो हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने पहले देख न रखा हो। लोगों को इसमें कहीं जो जीता वही सिकंदर की झलक दिखेगी तो कहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर की। थ्री ईडियट्स के बाथरूम सीन के छौंके की भी इसमें झार आ रही है।

सुशांत सिंह राजपूत की छलकती जवानी, श्रद्धा कपूर सी मचलती मस्तानी और दीवानी जिंदगी के परदे हटाती वरुण शर्मा की कॉमेडी, फील्डिंग नितेश तिवारी ने बढ़िया जमाई है। अतीत और वर्तमान के बीच घड़ी के पेंडुलम सी डोलती कहानी की सेटिंग भी ठीक लग रही है। पर ट्रेलर में वो रवानगी मिसिंग दिखती है, जिसकी नितेश तिवारी से दंगल जैसी फिल्म बनाने के बाद उम्मीद की जा रही थी। दोस्ती दिवस के दिन रिलीज हुए छिछोरे के ट्रेलर को दोस्तों ने पसंद तो किया होगा पर ये दोस्त लाइन लगाकर फिल्म देखने जाएंगे कि नहीं, फिल्म की भाग्य रेखा इसी के सहारे गुरु पर्वत तक पहुंचेगी।

यहां देखें ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed